News Room Post

कोहली के घर आई नन्ही परी, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बेटी को जन्म दिया है। विराट कोहली (Virat Kohli) के घर नन्ही परी आई है।

virat anushka

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सोमवार को एक प्यारी सी बेटी के पेरंट्स बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। ये जानकारी खुद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विराट ने ये खुशखबरी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि वो एक बेटी के पिता बन गए हैं। साथ ही उन्होंने बेबी गर्ल और अनुष्का की हेल्थ के बारे भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दोनों काफी हेल्दी है और वो काफी खुश हैं।

आपको बता दें कि विरुष्का ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर प्रेगनेंसी की जानकारी दी थी। ट्विटर पर विराट ने एक फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को खुशखबरी दी। कोहली द्वारा शेयर की गई फोटो में अनुष्का का बेबी बंप नजर आ रही था। इसके बाद पूरी प्रेगनेंसी के दौरान अनुष्का काम करते हुए नजर आईं। वो लगातार फिल्मों और एडवर्टाइजमेंट की शूटिंग करते नजर आईं थी।

जैसे ही विराट ने ये पापा बनने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की, तब से उन्हें बधाईयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। विराट और अनुष्का के फैंस पूरी दुनिया में है। बेटी के पैरेंट्स बनने पर उन्हें हर कोई बधाई दे रहा है।

सबसे पहले साइना नेहवाल ने विराट को पापा बनने पर बाधाई दी है।

Exit mobile version