News Room Post

Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने डेब्यू मैच में मचाया तहलका, किया डैड जैसे ये कारनामा

Arjun Tendulkar: अर्जुन के शतक की खास बात ये भी है कि उन्होंने अपने डैड के कारनामा को दोहराया है जो आज से 34 साल महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रणजी के डेब्यू मैच में किया था। सचिन तेंदुलकर ने भी 11 दिसंबर 1988 को अपने डेब्यू मैच में शतक जमाया था। उन्होंने गुजरात के खिलाफ अपनी पहली सेंचुरी लगाई थी।

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्राफी के डेब्यू मैच में अपने बल्ले से तहलका मचा दिया है। अर्जुन ने डेब्यू मैच में ही शतक ठोक दिया है। अर्जुन ने 178 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। 12 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्जुन ने शतक पूरा किया। आपको बता दें कि अर्जुन गोवा की तरफ से अपना डेब्यू मैच खेल रहे है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ अपनी डेब्यू सेंचुरी लगाई है। वैसे अर्जुन तेंदुलकर अक्सर अपनी गेंदबाज के चलते सुर्खियों में बने रहते है, लेकिन बुधवार को उन्होंने अपने बल्ले से भी बड़ा कारनामा कर दिखाया है।

अर्जुन के शतक की खास बात ये भी है कि उन्होंने अपने डैड के कारनामा को दोहराया है जो आज से 34 साल महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रणजी के डेब्यू मैच में किया था। सचिन तेंदुलकर ने भी 11 दिसंबर 1988 को अपने डेब्यू मैच में शतक जमाया था। उन्होंने गुजरात के खिलाफ अपनी पहली सेंचुरी लगाई थी।

उधर अर्जुन के डेब्यू मैच में शतक लगाने पर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्रशंसा हो रही है। कई लोग सचिन और अर्जुन की पुरानी फोटो शेयर कर रहे है। सोशल मीडिया पर #ArjunTendulkar, #TestCricket तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

Exit mobile version