News Room Post

Asian Games 2023 Hangzhou, Day 10 Updates: भारत की बेटियों ने बढ़ाई शान, पारुल के बाद अन्नू रानी ने जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। चीन के हांगझोउ में जारी एशियन गेम्स 2023 का आज 10वां दिन है। मंगलवार को भी भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय खिलाड़ी लगातार दमदार खेल दिखा रहे है। 24 सितंबर को भारत ने पहला मेडल जीता। उसके बाद से भारत की झोली में लगातार सोना-चांदी की बारिश हो रही है। भारतीय खिलाड़ियों ने सोमवार यानी नौवें दिन 7 मेडल प्राप्त किए। जिनमें 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल है। वहीं मंगलवार को कैनो स्प्रिंट में अर्जुन सिंह और सुशील सिंह की जोड़ी ने देश को पहला पदक दिलाया है। इसके बाद भारत के खाते में लगातार मेडलों की बारिश हुई। बता दें कि भारत ने एशियन गेम्स में अब तक 69 पदक जीते है। 10वें दिन भारत 2 गोल्ड समेत 9 मेडल जीते है। पदक तालिका में पहले स्थान पर चीन काबिज है, जबकि भारत चौथे स्थान पर है।

पारुल के बाद अन्नू रानी ने जीता गोल्ड 

भारत की अन्नू रानी ने जैवलिन थ्रो में इतिहास रच दिया है। अन्नू रानी ने 62.92 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही भारत के खाते में 15 गोल्ड हो गए है। वहीं 26 सिल्वर और 28 ब्रॉन्ज मेडल हो गए है।

डेकेथलॉन में भारत के तेजस्विन शंकर ने सिल्वर मेडल जीता है।

भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने  92 किलोग्राम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

एशियाई खेलों के 10वें दिन भी भारत पर मेडल की बारिश हो रही है। एथलेटिक्स में एक के बाद एक भारतीय खिलाड़ी पदक जीत रहे है। मोहम्मद अफजल ने पुरुषों के 800 मीटर दौड़ में देश को रजत पदक दिलाया है।

प्रवीण चित्रावेल ने पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता-

एशियन गेम्स 2023: भारत की पारुल चौधरी ने जीता गोल्ड-

एशियाई खेलों में भारत की झोली में एक और गोल्ड आया है। एथलीट पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीत लिया है। पारुल चौधरी ने अंतिम क्षण में बाजी पलटते हुए पहले स्थान हासिल किया। इसके साथ भारत के 14 गोल्ड के साथ टोटल 64 मेडल हो गए है।

विद्या रामराज ने 400 मीटर हर्डल रेस में जीता ब्रॉन्ज-

भारत के खाते में एक और मेडल आया है। एथलीट विद्या रामराज ने 400 मीटर हर्डल रेस में कांस्य पदक जीत लिया है।

स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश-

भारत के स्क्वैश प्लेयर सौरव घोषाल में सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। सौरव ने जापान के रिनोसुके सुकुए को  3-0 से पटखनी दी है।

महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन फाइनल में पहुंची-

बॉक्सिंग में प्रीति ने जीता कांस्य, भारत के खाते में आया 62वां मेडल

भारत की झोली में 62वां पदक आया है। बॉक्सिंग में प्रीति ने देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। सेमीफाइनल में प्रीति को चीन की युआन चैंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

नेपाल की पुरुष क्रिकेट टीम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत-

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने नेपाल को हरा दिया है। क्वार्टरफाइनल मैच में भारत ने नेपाल को 23 रनों से मात दे दी। इसके साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है। भारत की इस जीत में मुख्य भूमिका यशस्वी जायसवाल की रही है। उन्होंने नेपाल के खिलाफ शतक ठोका। इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना लिया है। वो एशियन गेम्स में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए है।

Asian Games 2023: भारत की झोली में आया आज पहला पदक

नौकायन में आज भारत ने अपना पहला मेडल जीता। अर्जुन सिंह और सुनील सिंह की जोड़ी ने कैनो डबल 1000 मीटर इवेंट में देश को कांस्य पदक दिलाया। फाइनल में अर्जुन और सुनील ने 3.53.329 के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया और भारत की झोली में आज पहला पदक दिलाया।

Exit mobile version