News Room Post

Video: इधर भारत-नीदरलैंड के बीच चल रहा था मुकाबला, उधर एक लड़के ने लड़की को देसी अंदाज में किया प्रपोज

नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया का विजय अभियान बरकरार है। गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 56 रनों से पटखनी दे दी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्य कुमार यादव के अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया ने नीदरलैंड के सामने 180 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवरोंं में नौ विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। भारत ने ये मैच आसानी से 56 रनों से जीत लिया। इसके जीत के साथ भारत ग्रुप-2 में टॉप स्थान पर काबिज हो गई है। इसी बीच भारत और नीदरलैंड मैच के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। एक लड़के ने अनोखे अंदाज में सबके सामने प्यार का इजहार किया है। नीदरलैंड की टीम जिस वक्त बल्लेबाजी कर रही थी। उसी दौरान एक लड़के स्टेडियम में भारी दर्शकों के बीच लड़की से प्यार का इजहार कर दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के दौरान एक भारतीय शख्स घुटनों के बल बैठकर लड़की को प्यार का इजहार करता है। इस दौरान लड़की ने भी खुश हो जाती है और बिना देरी किए प्रपोजल को स्वीकार कर लेती। इसके बाद शख्स ने लड़की को रिंग भी पहनता है। वहीं मौके पर मौजूद भारतीय फैंस मैच छोड़कर उस लड़के को चीयर करने लगते है। लड़की के प्रपोजल स्वीकार के बाद वहां मौजूद दर्शक भी जश्न मनाने लगते है। ये सारा वाक्या कैमरे ने कैद हो जाता है और इसे मैदान पर लगी बड़ी स्क्रीन पर ब्रॉडकास्ट भी किया जाता है।

आपको बता दें कि पहला मौका नहीं है। जब स्टेडियम में भारी दर्शकों के बीच लड़के ने लड़की को प्रपोज किया हो। इससे पहले बीते साल एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गाबा में चल रहे मुकाबले के दौरान भी देखने को मिला था। जब इंग्लैंड के एक शख्स ने ऑस्ट्रेलिया की एक लड़की मैच के दौरान सबके सामने प्रपोज कर दिया था। इस दौरान वहां मौजूद लोगों भी खुश होते है और उन्हें चीयर करने लगते है।

Exit mobile version