News Room Post

Covid-19: कोरोना से लड़ रहे भारत की आलोचना करने वालों पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर का फूटा गुस्सा, ऐसे निकाली भड़ास

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर ने अपना कोहराम मचाया हुआ है। एक तरफ जहां हर दिन लाखों संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं, तो वहीं हजारों की संख्या में लोगों की जान जा रही है। पिछले 24 घंटें की बात करें तो देश में 3,11,170 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में इस महामारी की चपेट में आने से 4,077 लोगों ने अपनी जान गवाई है। मुश्किल के इस दौर में कई देश भारत की मदद के लिए आगे आए है। वहीं कई लोग भारत में बिगड़ते हालातों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इन सबके बीच ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हैडन (Matthew Hayden) ने भारत की आलोचना करने वाले लोगों को जमकर खरी खोटी सुनाई है।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने कोरोना से जंग लड़ रहे भारत के लोगों के लिए ब्लॉग लिखा। जिसमें उन्होंने लिखा, भारत इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, यह इतनी खतरनाक जैसे पहले कभी नहीं हुई। जहां भारत इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है वहीं मीडिया 1.4 बीलियन की जनसंख्या के इस देश की आलोचना करने में पीछे नहीं है, जबकि इतनी ज्यादा जनसंख्या वाले देश में कोई भी स्कीम लागू करना आसान नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि वह सालों से भारत आ रहे हैं और तमिलनाडु को अपना आध्यात्मिक घर मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस देश को वह समझते हैं इसलिए देश के नेताओं और अधिकारियों पर उनको भरोसा है। उनके इस ब्लॉग को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

Exit mobile version