नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करीब पांच महीनों से बैक इंजरी की वजह से मैदान से दूरी बनाए हुए है। क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि वो जल्द क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन इसी बीच बुमराह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक बुमराह आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। जो कि मुबंई इंडियन और उनके फैंस के लिए झटके से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वो अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। उनके रिकवरी में उम्मीद से ज्यादा टाइम लग सकता है। जिसकी वजह से आईपीएल ही नहीं बल्कि जून में खेली जाने वाली आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से भी आउट हो गए हैं। इससे पहले उम्मीद थी कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से टीम में वापसी कर सकते थे। मगर उनकी वापसी को टाल दिया गया।
वहीं इस रिपोर्ट के सामने आने के सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह के चर्चा में आ गए है। कई यूजर्स उनके आईपीएल में नहीं खेले जाने से दुख है। वहीं यूजर्स बुमराह को लेकर तरह-तरह के मीम्स बना रहे है और उन पर खूब चुटिकयां ले रहे हैं। इतना ही नहीं कई यूजर्स ने तो बुमराह को ट्रोल करते रिटायरमेंट लेने की सलाह दे डाली। एक यूजर ने आमिर खान की फिल्म गजनी का वीडियो शेयर करते हुए बुमराह पर तंज कस दिया।
लोगों के रिएक्शन-
Feeling sad for jasprit bumrah ? pic.twitter.com/DvNiP9vQ2w
— Arun Singh (@ArunTuThikHoGya) February 27, 2023
Jasprit Bumrah ? pic.twitter.com/f4V3Po1yUS
— Ankit (@revengeseeker07) February 20, 2023
a pictorial representation of jasprit bumrah when asked about coming back to the field pic.twitter.com/8VgOwXJbIG
— Kofta (@sharmajiihere) February 27, 2023
#JaspritBumrah pic.twitter.com/Dp2WDj1dQM
— memes_hallabol (@memes_hallabol) February 27, 2023
Mumbai Indians looking for Bumrah alternatives #JaspritBumrah pic.twitter.com/miNCcqFHWj
— Piyush Sharma (@misterpiyush) February 27, 2023
Jasprit bumrah is unlikely to play IPL 2023
Le Mukesh ambani pic.twitter.com/tuaHjx5edV— memes_hallabol (@memes_hallabol) February 27, 2023
Sad time for Team India and Mumbai Indians fans as Jasprit Bumrah might be ruled out due to injury. #JaspritBumrah pic.twitter.com/dj8LYxdwfd
— CBTF Speed News (@cbtfspeednews) February 27, 2023
I know who can replace Bumrah pic.twitter.com/XielNA2v91
— sudhanshu’ (@whoshud) September 29, 2022
Jasprit Bumrah could miss IPL 2023 and WTC Final as well.
Meanwhile MI pic.twitter.com/gjlZbTjTIo
— ً (@SarcasticCowboy) February 26, 2023
उधर टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्वकप से पहले फिट करने की कोशिश में है। बता दें कि वनडे विश्व कप 2023 भारत में ही खेला जाएगा।