News Room Post

Dhoni Tractor Ride : कैप्टन कूल धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो, फैंस बोले, ‘वाह क्या बात है..

Dhoni Tractor Ride : इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में पूर्व कप्तान धोनी ने कैप्शन में लिखा, 'कोई नई चीज सीखना अच्छा है, लेकिन काम खत्म करने में काफी अधिक समय लग गया।'

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का एक नया वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी ट्रैक्टर चला रहे हैं।।महेंद्र सिंह धोनी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। देखें वीडियो-

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में पूर्व कप्तान धोनी ने कैप्शन में लिखा, ‘कोई नई चीज सीखना अच्छा है, लेकिन काम खत्म करने में काफी अधिक समय लग गया।’
वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी किसी पेशेवर की तरह खेत की जुताई करते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी को कुछ महीनों में ही फिर से मैदान पर देखा जाएगा। वह इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी के लिए तैयार हैं। धोनी ने इसके लिए बल्लेबाजी का अभ्यास भी शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि 41 वर्षीय धोनी का यह आखिरी IPL सीजन होगा। हाल ही में उन्हें रांची में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ भी समय गुजारते हुए देखा गया था।

Exit mobile version