News Room Post

Golden Throw Of Neeraj Chopra: ऐसे ही कोई गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा नहीं बन जाता!, ये शानदार करियर ग्राफ बयां करता है उनकी लगन और मेहनत

नीरज चोपड़ा ने भारत को पहली बार विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल दिलाया है। नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में हो रही चैंपियनशिप में 88.17 मीटर तक जेवलिन थ्रो कर ये उपलब्धि हासिल की। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भी भारत को एथलेटिक्स स्पर्धा में पहली बार गोल्ड मेडल दिलाया था।

neeraj chopra 6

नई दिल्ली। नीरज चोपड़ा ने भारत को पहली बार विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल दिलाया है। नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में हो रही चैंपियनशिप में 88.17 मीटर तक जेवलिन थ्रो कर ये उपलब्धि हासिल की। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भी भारत को एथलेटिक्स स्पर्धा में पहली बार गोल्ड मेडल दिलाया था। नीरज चोपड़ा ने देश के लिए जो उपलब्धि हासिल की है, उसके लिए उनकी मेहनत को सलाम है। उनके करियर पर एक नजर डाल लेते हैं। नीरज चोपड़ा ने साल 2012 में लखनऊ में हुए अंडर 16 नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में 68.46 मीटर तक जेवलिन थ्रो कर गोल्ड अपने नाम किया था। इसके बाद 2013 में नीरज चोपड़ा ने नेशनल यूथ चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया था।

नीरज चोपड़ा दिन पर दिन किस तरह खेल में निखरते गए, ये इसी से पता चलता है कि साल 2015 में उन्होंने इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में 81.04 मीटर का थ्रो कर एज ग्रुप का रिकॉर्ड बनाया था। साल 2016 में नीरज चोपड़ा ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 86.48 मीटर तक जेवलिन थ्रो कर गोल्ड मेडल लिया और नया रिकॉर्ड भी बनाया। 2016 में ही नीरज ने दक्षेस खेलों में 82.23 मीटर का थ्रो कर गोल्ड जीता था। फिर 2017 में नीरज चोपड़ा ने एशियन चैंपियनशिप में 50.23 मीटर थ्रो किया।

साल 2018 में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 86.47 मीटर दूर तक जेवलिन थ्रो किया और इसमें भी भारत को गोल्ड दिलाया। 2018 में उन्होंने जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में 88.06 मीटर थ्रो कर गोल्ड हासिल किया था। इसके बाद 2020 के टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने देश का मान और बढ़ाया। उन्होंने 87.58 मीटर तक जेवलिन थ्रो कर इस प्रतियोगिता की एथलेटिक्स स्पर्धा में पहली बार भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। 2022 में नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 88.13 मीटर थ्रो कर सिल्वर मेडल हासिल किया था। वहीं, इसी साल लुसाने में हुई डायमंड लीग में 87.66 मीटर का थ्रो कर गोल्ड लिया।

Exit mobile version