News Room Post

MI vs CSK: चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, जाडेजा की धाकड़ गेंदबाजी, चटकाए 3 विकेट

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 16 का बारवा मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई के इस मैदान पर बेशक मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड पर खेल रही थी। लेकिन इसके बावजूद भी चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 ओवर में 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से मुकाबले को जीत लिया है। इससे पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ध्यान रहे कि इस सीजन में चेन्नई का यह तीसरा मैच है। इससे पहले हुए मैच में उसे एक में जीत और दूसरे में हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं, मुंबई को एक मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था। अब ऐसे में इस मैच में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है।

मुंबई ने दिया चेन्नई को 158 रन का टारगेट-

मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर सीएसके को 158 रन का लक्ष्य दिया। जडेजा ने धाकड़ गेंदबाजी के  बदौलत सीएसके के लिए मुंबई इंडियंस के तीन विकेट चटकाए। वहीं, मुंबई के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 21 गेंदों पर 31 रन बनाए। । टिम डेविड ने 22 गेंद पर 31 रन का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 22, कप्तान रोहित शर्मा ने 21, ऋतिक शौकीन ने नाबाद 18 और कैमरन ग्रीन ने 12 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस का आठवां झटका

सीएसके के तुषात देशपांडे ने टिम डेविड को आउट कर दिया। वह 22 गेंद पर 31 रन बनाकर अजिंक्य रहाणे को कैच थमा कर पवेलियन रवाना हो गए।

मुंबई इंडियंस को सातवां झटका लगा है 

ट्रिस्टन स्टब्स आउट हो गए हैं। उन्हें सीएसके के सिसांदा मगाला ने पवेलियन रवाना कर दिया है। उन्होंने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दिया। स्टब्स ने सिक्स लगाने के लिए लंबा शॉट लगाया। ड्वेन प्रीटोरियस ने बाउंड्री पर उनका कैच तो ले लिया।

 मुंबई इंडियंस को छठा झटका

मुंबई इंडियंस को छठा  झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा है। उन्हें रविंद्र जडेजा ने पवेलियन रवाना कर दिया है।

मुंबई का स्कोर 100 के पार 

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट के नुकसान पर 100 रन का स्कोर खड़ा किया है। तिलक वर्मा और टिम डेविड क्रीज पर हैं। फिलहाल दोनों की साझेदारी शानदार चल रही है। इनसे उम्मीदें हैं कि ये टीम को अच्छे स्कोर पर पहुंचाएगी।

मुंबई इंडियंस की हालत पस्त, आधी  टीम लौटी पवेलियन 

मुंबई इंडियंस की हालत पस्त हो चुकी है। आलम यह है कि आधी टीम पवेलियन रवाना हो चुकी है। अरशद खान के रूप में मुंबई की टीम को पांचवां झटका लगा। अरशद 4 गेंदों में महज दो रन ही बना सकें। हालांकि, तिलक वर्मा क्रिज पर टिके हुए हैं। ऐसे में  अब टीम की नईया वही पार कर सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव भी हुए आउट 

सूर्यकुमार यादव भी आउट हो गए। मिचेल सैंटनर ने उन्हें आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट कर दिया। सूर्या ने सैंटनर की गेंद पर स्वीप किया

मुंबई को दूसरा झटका

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा है। ईशान छक्का जड़ने के चक्कर में आउट हो गए। ईशान कैच आउट हो गए। उन्होंने ड्वेन प्रीटोरियस को कैच थमा दिया।

सीएसके को पहली सफलता 

मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा है। कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए। उन्हें तुषार पांडे ने चौथे ओवर के आखिरी गेंद में पवेलियन रवाना कर दिया है। कप्तान रोहित ने 13 गेंद पर 21 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। रोहित के आउट होने के बाद कैमरन ग्रीन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

मुंबई करेगी पहले बल्लेबाजी 

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और विरोधी टीम मुंबई इंडियन को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। चेन्नई सुपरकिंग्ज में कुछ फेरबदल भी हुए हैं। चेन्नई की टीम में बेन स्टोक्स और मोईन अली नहीं खेल रहे हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम जोफ्रा आर्चर नहीं हैं।

MI vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

चेन्नई सुपरकिंग्स: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, मिचेल सैंटनर, सिसंडा मगाला, तुषार देशपांडे।

Exit mobile version