नई दिल्ली। आज (13 जनवरी 2023) से वर्ल्ड हॉकी कप की शुरुआत होने जा रही है। ओडिशा सरकार हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रही है। इससे पहले भी ओडिशा सरकार की इस कप की मेजबानी कर चुकी है। यह मुकाबला भारत और स्पेन के बीच होने जा रहा है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। बता दें कि पूर्व में भारत-स्पेन के बीच 30 बार मुकाबला हो चुका है। जिसमें से भारत ने 13 मर्तबा तो स्पेन ने 11 बार जीत हासिल की है। वहीं, 6 मैच ड्रा भी हुए हैं। बता दें कि Fédération Internationale de Hockey की सूची में भारत जहां 6वें पायदान पर है, तो वहीं स्पेन आठवें पायदान पर है। आइए, आगे आपको दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Good luck to our champions ❤️? pic.twitter.com/TH4DbogTB0
— hardik pandya (@hardikpandya7) January 13, 2023
जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, शमशेर सिंह, अभिषेक, आकाशदीप सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, विवेक सागर प्रसाद, श्रीजेश, मनप्रीत सिंह\
स्पेन की प्लेइंग इलेवन: मार्क मिरालेस, एनरिक गोंजालेज, एड्रियन रफी, कुनील पेपे, अल्वारो इग्लेसियस, रिकार्डो सांचेज, मार्क रिकेंसन, जोकिन मेनिनी, इग्नासियो रोड्रिगेज, कुनील पाउ, जोर्डी बोनास्ट्रे
भारत सुखजीत सिंह, पीआर श्रीजेश (जीके), अभिषेक, कृष्ण पाठक (जीके), नीलकांत शर्मा, ललित कुमार उपाध्याय, अरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, सुरेंद्र कुमार, विवेक सागर प्रसाद, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), शमशेर सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास, नीलम संजीप Xess, मनप्रीत सिंह
स्पेन – मार्क विज़कैनो, मार्क रेने, मार्क, मारियो गारिन (जीके), एंड्रियास रफ़ी, पाउ कुनील, जोकिन मेनिनी, एलेजांद्रो अलोंसो, सीज़र क्यूरील, मार्क रिकेंसन, ज़ावी गिस्पर्ट, बोर्जा लैकले, अलवारो इग्लेसियस, इग्नासियो रोड्रिग्ज़, जोकिन मेनिनी, पेपे कुनील, एनरिक गोंजालेज, मिरालेस (कप्तान), जेरार्ड क्लैप्स, एंड्रियास रफी, जोर्डी बोनास्त्रे
Magic of Hockey begins! Let the best team win. #HockeyWorldCup2023 pic.twitter.com/u2yx5hi2qS
— Usha Padhee (@ushapadhee1996) January 11, 2023
ध्यान रहे, हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला अहम हो जाता है और इससे भी ज्यादा अहम हो जाता है, इसमें जीत हासिल करना। बता दें कि दर्शकों की दोनों टीमों के प्रदर्शन पर आतुरताभरी निगाहें टिकी हुईं हैं। ऐसी स्थिति में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि दोनों ही टीमों से कौन जीत हासिल करने में सफल होता है। वहीं क्रिकेट जगत से कई लोगों ने हॉकी खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया है। ऐसी स्थिति में दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला कैसा रहता है।