News Room Post

Ruturaj Gaikwad Wedding: CSK के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंधे, इस महिला क्रिकेटर से की शादी, फोटोज वायरल

नई दिल्ली। आईपीएल में इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंध गए हैं। ऋतुराज ने महाराष्ट्र के लिए घरेलु क्रिकेट खेलने वाली महिला क्रिकेटर उत्कर्षा पवार के संग बीती शाम 3 जून को सात फेरे लिए। 26 वर्षीय क्रिकेटर ऋतुराज ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर शादी की जानकारी दी। ऋतुराज और उत्कर्षा की शादी की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

लंबे समय से कर रहे थे डेट

ऋतुराज गायकवाड़ काफी लंबे समय से उत्कर्षा को डेट कर रहे थे और अब फाइनली दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के खूबसूरत अंजाम तक पहुंचा दिया है। गायाकवाड़ ने उत्कर्षा से महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में शादी की है। उत्कर्षा अक्सर आईपीएल देखने और ऋतुराज को चीयर करने आया करती थीं। आईपीएल 2023 के फ़ाइनल मैच में भी उत्कर्षा गायकवाड़ को सपोर्ट करने पहुंची थीं। फाइनल के बाद खुद ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्कर्षा के साथ आईपीएल की ट्रॉफी पकड़े तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में उत्कर्षा महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूती हुईं भी नजर आ रही हैं। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें कि 24 साल की उत्कर्षा पवार महाराष्ट्र के लिए खेलती हैं। उत्कर्षा दाएं हाथ की मीडियम पेसर हैं। वो 2021 में लिस्ट ए क्रिकेट खेल चुकी हैं। इसके बाद से उन्हें टीम में मौका नहीं मिला है। महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली उत्कर्षा पवार इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेज की पढ़ाई भी कर रही हैं।

Exit mobile version