News Room Post

Shikhar Dhawan: IPL 2023 से पहले पंजाब किंग्स ने बदला कप्तान, मयंक से टीम की कमान छीन कर अब धवन को सौंपी

नई दिल्ली। इस वक्त भारतीय क्रिकेट फैंस पर टी20 विश्व कप 2022 का खुमार चढ़ा हुआ है। इस बार टी 20 विश्व कप में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है। भारत ने अब तक 4 मुकाबलों में से 3 में मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी राह आसान कर दी है। इसी बीच खेल जगत से अचानक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। ये न्यूज इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL से आई है। दरअसल पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 2023 IPL से पहले बड़ा कदम उठाया है। पंजाब ने एक बार फिर से टीम कप्तान को ही चेंज कर दिया है। अब पंजाब किंग्स के नए कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) होंगे। टीम मैनेजमेंट ने मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) से कप्तानी छिन ली है। इसकी जानकारी खुद पंजाब किंग्स ने अपने ऑफिशियली ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी है। शिखर धवन 2022 में ही पंजाब से जुड़े थे।

वहीं पंजाब किंग्स ने ट्वीट कर लिखा, हमें इस बात की जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि शिखर धवन अब पंजाब किंग्स के नए कप्तान होंगे। बता दें कि केएल राहुल के लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ने के बाद टीम की बागडोर मयंक अग्रवाल के हाथों सौपी थी। लेकिन मयंक अग्रवाल ना तो खुद अच्छा परफॉर्मेंस कर पाए और टीम भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

जिसके बाद बुधवार को मैनेजमेंट ने मयंक से कप्तानी छिनकर धवन के हाथों में दे दी है। वो पंजाब किंग्स के 14वें कप्तान होंगे। 15 सीजन में  पंजाब ने 14 वीं बार कप्तान बदला है लेकिन टीम अभी तक आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। ऐसे में अब टीम की निगाहें धवन पर टिकी हुई है। इससे पहले धवन सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन भी रह चुके हैं। इसके अलावा बता दें कि शिखर धवन को न्यूजीलैंड के खिलाफ होनी वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए भारत का कप्तान भी बनाया गया है।

यहां देखिए पंजाब किंग्स की कमान किसने-किसने संभाली-

सबसे पहले युवराज सिंह ने 2008-2009 में पंजाब किंग्स की कमान संंभाली। इसके बाद 2010 में ही श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने कप्तान बने। इसके बाद 2011-13 तक एडम गिलक्रिस्ट, 2012-13 डेविड हसी, 2014-2015 जॉर्ज बेली, 2015 वीरेंद्र सहवाग, 2016 डेविड मिलर, 2016 मुरली विजय, 2017 ग्लेन मैक्सवेल, 2018-19 अश्विन, 2020-21 केएल राहुल, 2021-22 मयंक अग्रवाल।

Exit mobile version