News Room Post

ICC: धोनी को संन्यास के बाद भी एक बड़ा सम्मान, आईसीसी ने बनाया दशक की टी20 और वनडे टीम का कप्‍तान

नई दिल्ली। विश्व कप क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी को अब आईसीसी की तरफ से बड़ा सम्मान मिला है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबर के बाद उनके चाहनेवालों का दिल टूट सा गया था। धोनी IPL में तो खेलते नजर आए लेकिन उनके चाहनेवालों को भरोसा था कि वह अगले T20 विश्व कप तक भारतीय चीम के साथ होंगे। लेकिन कोविड-19 की वजह से इस टूर्नामेंट में हो रही देरी की वजह से ऐसा हो ना सका और महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी। अब आईसीसी की तरफ से महिला और पुरुष टीमों के लिए दशक की टीम और उसके कप्तान के नामों की घोषणा की गई है।

आईसीसी ने महेंद्र सिंह धोनी को इसी को लेकर दशक की टी20 और वनडे टीम का कप्‍तान बनाया है। जबकि दशक की टेस्ट टीम का कप्‍तानी का तोहफा विराट कोहली को मिला है। मतलब इन तीनों प्रारूपों के लिए विश्व की जिस टीम को लेकर अगले दशक की सोच रखी गई है उसकी कप्तानी भारतीय खिलाड़ी ही करेंगे। ये एक बड़ी उपलब्धि है।


आपको बता दें कि ICC की इस टी20 टीम में धोनी सहित चार भारतीयों को जगह दी गई है जबकि वनडे टीम में धोनी सहित तीन खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। धोनी के साथ आईसीसी की टी 20 टीम में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा को शामिल किया गया है वहीं वनडे टीम में धोनी के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा का चयन हुआ है।


ICC Men’s ODI Team: रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, एमएस धोनी, बेन स्‍टोक्‍स, मिचेल स्‍टार्क, ट्रेंट बोल्‍ट, इमरान ताहिर और लक्षित मलिंगा।


ICC Men’s T20I Team: रोहित शर्मा, क्रिस गेल, एरोन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, एमएस धोनी, कायरन पोलार्ड, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लक्षित मलिंगा।


वहीं महिला क्रिकेट को लेकर भी घोषणा की गई है। इसमें भी कई भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है।

Exit mobile version