News Room Post

जब एमएस धोनी ने दोस्तों के लिए तैयार किया गोलगप्पा, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वह नए अवतार में दिख रहे हैं। धोनी वीडियो में अपने पूर्व साथियों रूद्र प्रताप सिंह और पीयूष चावला को पानीपुरी परोस रहे हैं।

एक यूजर ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है जिसके साथ लिखा है, “सीधे मालदीव से। हमारा रॉकस्टार पानीपुरी बना रहा है।” जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ कई लोगों ने इसकी तारीफ की।

एक यूजर ने लिखा, “पीयूष चावला को धोनी के साथ देखना दिलचस्प है।”

एक और शख्स ने लिखा, “बुहत प्रतिभावान माही।”

एक और यूजर ने ट्वीट किया, “वो भाग्यशाली हैं.. मुझे जलन हो रही है।”

इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेलते नज़र आए।

 

Exit mobile version