News Room Post

T20 World Cup 2022: नए लुक में दिखे माही, बताया कैसा है ओरियो बिस्कुट से भारत के वर्ल्ड कप जीतने का कनेक्शन

नई दिल्ली। टी 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने में अब महज कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर होना है। ऐसे में इसे लेकर सभी टीमों ने अपनी कमर कसना शुरू कर दिया है। वैसे तो टी20 वर्ल्ड कप का आगाज (शुरुआत) 16 अक्टूबर से हो रही है लेकिन जिस मुकाबले पर सबकी निगाहें बनी हुई है वो है भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली जंग। ये दोनों (भारत और पाकिस्तान) ही टीमें 23 अक्टूबर को आमने-सामने होगी। मुकाबले में रोहित शर्मा अपनी टीम के साथ पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अभियान की शुरुआत करेगी।

बता दें, 15 साल पहले भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुकी है। उस वक्त महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने मैदान पर ऐसा खेल दिखाया था कि विरोधी टीमों के धक्के ही छूट गए थे। हालांकि अब तो उस 15 साल पुरानी टीम के कई खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। तो कुछ ऐसे भी हैं जो कि कमेंट्री कर रहे हैं। इन्हीं खिलाड़ियों में से एक क्रिक्रेट की जान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी हैं जिन्होंने 15 अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को संन्यास ले लिया था। इस वक्त भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में खेलते नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी का वीडियो

इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी अपने बालों की कटिंग करवाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में धोनी के लुक पर नजर डालें तो देखा जा सकता है उन्होंने बालों की ठीक उसी तरह की कटिंग कराई है जैसे कि उन्होंने 15 साल पहले टी20 वर्ल्ड कप जीतने के दौरान रखे हुए थे। इस वीडियो में धोनी बोलते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में धोनी को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि “ओरियो 2011 में लॉन्च हुआ था और भारत 2011 में वर्ल्ड कप जीती थी। अब एक बार फिर ओरियो की लॉन्चिंग हो रही है तो भारत एक बार फिर से जीत कर आएगा। इसके साथ ही धोनी अपने बालों की तरफ भी लोगों का ध्यान खींचते हैं और कहते हैं मैं भी इस लुक के साथ तैयार हूं।”

आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी जिस ओरियो की बात कर रहे हैं वो एक बिस्किट कंपनी है। इसे (बिस्किट को) 2011 वनडे वर्ल्ड कप से पहले लॉन्च किया गया था जो भारतीय टीम के लिए लकी साबित हुआ था। भारत ने मुकाबले में जीत हासिल की थी। अब एक बार फिर  टी20 वर्ल्ड कप 2022 होने जा रहा है तो इसे दोबारा लॉंच किया जा रहा है। यही वजह है कि धोनी इसका कनेक्शन समझाते हुए नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version