News Room Post

Yashasvi Jaiswal: डेब्यू टेस्ट में बेटे भूपेंद्र जायसवाल के शतक से गदगद पिता, कांवड़ पर जाते हुए बोले- डबल सेंचुरी…

Yashasvi Jaiswal

नई दिल्ली। अपने बच्चे को सफल होता देखना ही माता-पिता की सबसे बड़ी खुशी होती है। ऐसी ही खुशी इस वक्त भूपेंद्र जायसवाल और कंचन जायसवाल को हो रही है। जो लोग इन्हें नहीं जानते उन्हें बता दें कि भूपेंद्र जायसवाल और कंचन जायसवाल टीम इंडिया के युवा बैटर यशस्वी जायसवाल के माता-पिता हैं। यशस्वी जायसवाल इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे हैं। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि 21 साल के यशस्वी जायसवाल ने अपने पहले ही टेस्ट में शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है। आज, शनिवार 14 जुलाई को इस मुकाबले का तीसरा दिन है। उम्मीद है कि आज उनके बल्ले से दोहरा शतक निकल सकता है।

वायरल हुआ यशस्वी जायसवाल के पिता का वीडियो

सोशल मीडिया पर खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल के पिता भूपेंद्र जायसवाल का एक वीडियो सामने आया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में भूपेंद्र जायसवाल हाथों में कांवड़ लिए बाबा धाम की यात्रा पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में भूपेंद्र जायसवाल बता रहे हैं कि वो कांवड़ लेकर यात्रा पर जा रहे हैं। बेटे के डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने की खुशी में वो कांवड़ लेकर निकले हैं। अब वो वहां जाकर बस यही प्रार्थना करेंगे कि उनके बेटा दोहरा शतक भी लगा पाएं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपने बेटे यशस्वी जायसवाल की इस शानदार प्रदर्शन से काफी खुश हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते 12 जुलाई से वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच टेस्ट मैच जारी है। ये मुकाबला 17 जुलाई तक रहने वाला है। मैच के पहले दो दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया 312 रन बना चुकी हैं। वहीं, 21 साल के यशस्वी 143 रन बनाकर नाबाद रहे। इधर बात वेस्टइंडीज की करें तो टीम पहली पारी में सिर्फ 150 रन ही बना सकी। अब आज के मुकाबले में यशस्वी जायसवाल क्या कमाल दिखाते हैं ये देखना होगा।

नीचे देखिए वीडियो

Exit mobile version