दोहा। फुटबॉल के फीफा विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए कतर के सभी स्टेडियम बिल्कुल तैयार हैं। मैदान सज चुका है, बिसात बिछ चुकी है, अब बस टीमों के मैदान पर उतरने और रोमांचक मुकाबलों का इंतजार है। इस बीच उरूग्वे के कोच डिएगो अलोंसो ने कतर में फुटबॉल विश्व कप के लिये गुरूवार को टीम की घोषणा की जिसमें स्ट्राइकर लुई सुआरेज, एडिन्सन कवानी और अन्य अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया। सुआरेज और कवानी दोनों 35 वर्ष के हैं और हो सकता है यह उनका चौथा और अंतिम विश्व कप होगा। टीम में तीन अन्य अनुभवी सदस्यों को शामिल किया गया है जिसमें गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा और डिफेंडर डिएगो गोडिन और मार्टिन कासेरेस शामिल हैं।
मिडफील्डर: माथियास वेसिनो, रोड्रिगो बेंटांकर, फेडरिको वालवर्डे, लुकास टोरेरा, मैनुअल उगार्टे, फाकुंडो पेलिस्ट्री, निकोस डि ला क्रुज, जार्जियन डि अरास्काएटा, ऑगस्टिन कानोबियो और फाकुंडो टोरेस।
फॉरवर्ड: डार्विन नुनेज, लुई सुआरेज, एडिनसन कवानी और मैक्सिमिलियानो गोमेज।