News Room Post

पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और कोच MK Kaushik का कोरोना वायरस से निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी (Indian Hockey Player) और कोच एमके कौशिक (MK Kaushik) का कोरोना वायरस के चलते शनिवार को निधन हो गया है।
वो भारत की ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही वो और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद दोनों को दिल्ली के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। लेकिन एमके कौशिक की हालत गंभीर थी और शुक्रवार को वो कोरोना से जंग हार गए।

कौशिक का भारतीय हॉकी में बेहद खास स्थान है। वो 1980 के मॉस्को ओलंपिक की स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। भारत का ओलिंपिक में हॉकी का ये आखिरी पदक था। इसके बाद से भारत को ओलिंपिक में कोई पदक हॉकी के जरिए नहीं मिला है।

इतना ही नहीं, कौशिक भारत की सीनियर पुरुष और महिला दोनों टीमों को भी कोचिंग दे चुके हैं। 2002 में उनकी कोचिंग में ही भारतीय महिला टीम ने कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

Exit mobile version