News Room Post

Surya Kumar Yadav Birthday: गंगा किनारे से मुंबई, फिर टीम इंडिया, कुछ ऐसा रहा है SKY का सफर

नई दिल्ली। टीम इंडिया के नए सुपरस्टार व 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का आज 32वां जन्मदिन है। वर्तमान समय में सूर्यकुमार यादव अपने जानदार बल्लेबाजी के दम पर अलग ही पहचान बना चुके हैं। आज उनकी गिनती दुनिया के चुनिंदा धाकड़ बल्लेबाजों में होती है। मूलत: देश के बसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के रहने वाले सूर्य कुमार का जन्म 14 सितंबर 1990 को गाजीपुर में हुआ था। इसके बाद उनके पापा की भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर में इंजीनियर की नौकरी के चलते वे वाराणसी से मुंबई आ कर बस गए। इस दौरान सूर्यकुमार ने गली क्रिकेट खेलते हुए भारतीय टीम में खेलना का सपना देखा था और इसे आज पूरा होते हुए भी ये खिलाड़ी देख रहा है।

बहुत मेहनत की है सूर्यकुमार ने

सूर्य कुमार के बारे में जब उनके जानने वाले लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस खिलाड़ी का सपना बचपन से ही टीम इंडिया के लिए खेलने का था। इस सफर में उनके घरवालों ने भी सूर्य का भरपूर साथ दिया। SKY ने स्कूलिंग से लेकर शुरुआती ट्रेनिंग तक बहुत मेहनत की है। इसके कुछ दिन बाद उन्होंने वेंगसरकर अकादमी में एडमिशन लिया। यहां पर एडमिशन लेने के बाद घरेलू क्रिकेट में लगातार सूर्य कुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद भी चयनकर्ताओं की इस हौनहार खिलाड़ी पर नजर नहीं पड़ी लेकिन फिर भी सूर्य कुमार ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। करीब 10 साल तक डोमेस्टिक क्रिकेट में खुद को साबित करने का नतीजा ये रहा उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू किया और वर्तामान समय में परिणाम सबसे सामने है।

एशिया कप 2022 में सूर्यकुमार यादव ने कुल मिलाकर ठीक ठाक प्रदर्शन किया। अब इस खिलाड़ी से भारतीय टीम को टी-20 विश्व कप में काफी उम्मीदें होंगी। इस दौरान वो विराट कोहली के बाद टीम के लिए बेटिंग करते हुए दिखाई देंगे। सूर्यकुमार यादव टी-20 के लिहाज से भारतीय टीम के बेस्ट प्लेयर्स में से एक हैं। उनकी क्षमता से हर कोई वाकिफ है। सूर्य कुमार यादव टी-20 में यदि अपनी सही फॉर्म में रहे तो ऐसे में वह टीम इंडिया के लिए काफी किफायती शाबित हो सकते हैं।

Exit mobile version