News Room Post

Glenn Maxwell: क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल के घर गूंजी किलकारी, इंडियन वाइफ विनी रमन ने बेटे को दिया जन्म

Glenn Maxwell and Vini Raman

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के लिए आज खुशी का दिन है। दरअसल ग्लेन मैक्सवेल शुक्रवार को डैड बन गए है। उनकी इंडियन वाइफ विनी रमन ने बेटे को जन्म दिया है। ये खुशखबरी खुद विनी रमन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दी है। विनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें दोनों बच्चे का हाथ पकड़ते हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि विनी ने इंस्टा पोस्ट अपने बच्चे की पूरी फोटो लोगों को नहीं दिखाई है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने अपने बेटे का क्या रखा है इसका खुलासा भी विनी रमन के पोस्ट हो गया है। दोनों ने अपने बेटे का नाम Logan Maverick Maxwell रखा है।

वहीं कपल के पैरेंट्स बनने पर सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेटर मैक्सवेल और विनी को बधाई दे रहे है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दोनों को बधाई दी है। टीम इंडिया के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने कपल को पैरंट्स बनने पर शुभकामनाएं दी है।

2013 में हुई थी दोनों की मुलाकात

साल 2013 में पहली दफा मैक्सवेल और विनी रमन की मुलाकात बिग बैश लीग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर लंबे समय एक-दूसरे को डेट किया। बता दें कि इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और भारतीय मूल की विनी की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। साल 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। तमिल और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की थी जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी।

ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स मैक्सवेल की करियर की बात करे तो, उन्होंने 128 एकदिवसीय मुकाबले खेले है जिनमें 3, 490 रन बना चुके हैं। इसके अलावा वनडे मैचों में 60 विकेट चटकाए हैं। वहीं 98 टी-20 मैच खेल चुके है और 2159 रन बनाए हैं।

 

Exit mobile version