News Room Post

CWG 2022: संकेत के बाद गुरुराजा पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया दूसरा पदक

CWG 2022: भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सफल दिन रहा। पहले संकेत महादेव ने सिल्वर मेडल जीता बाद गुरुराज पुजारी ने ब्रांस जीता है। 

gururaj pujari

नई दिल्ली। भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सफल दिन रहा। पहले संकेत महादेव ने सिल्वर मेडल जीता बाद में गुरुराजा पुजारी ने ब्रांस जीता है। गुरुराज ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में ये ब्रांस मेडल जीता है। इस मुकाबले में मलेशिया के मोहम्मद अंजील ने गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा पापुआ न्यू गिनी के मोरो बायू सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे। दूसरे दिन भारत की झोली में अब तक दो मेडल आ चुके हैं। इससे पहले संकेत महादेव ने भी वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल देश के नाम किया था। इसके साथ ही आज के दिन यानी 30 जुलाई 2022 के दिन का यह दूसरा मेडल भारत की झोली में आया। पुजारी ने 269 किलोग्राम भार उठाकर मेडल को अपने नाम किया।

बता दें कि इस साल राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में होने रहा है और इसकी शुरुआत 28 जुलाई से हुई व समापन 8 अगस्त को होगा। हालांकि इससे पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा था। नीरज चोपड़ा को लेकर भारत के लिहाज से एक बुरी खबर देखने को मिली थी। चोट के चलते गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से बाहर का होन पड़ा था। इससे भारत को एक बड़ा झटका लगा है।

Exit mobile version