News Room Post

CWG 2022: भारत को कांस्य दिलाने वाले गुरूराजा ने यूं ही नहीं जीता पदक, 2010 से लगातार जारी है सफर

gururaj pujari

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में दूसरे दिन भारत की झोली में अब तक दो मेडल आ चुके हैं। वेटलिफ्टिंग में पहले संकेत महादेव ने 55 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता तो वहीं, दूसरी तरफ गुरूराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। गुरूराजा ने 31 किलो वर्ग में भारत के लिए ये पदक जीता है। इस मुकाबले में मलेशिया के मोहम्मद अंजील ने गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा पापुआ न्यू गिनी के मोरो बायू सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे। दूसरे दिन भारत की झोली में अब तक दो मेडल आ चुके हैं। इससे पहले संकेत महादेव ने भी वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल देश के नाम किया था। इसके साथ ही आज के दिन यानी 30 जुलाई 2022 के दिन का यह दूसरा मेडल भारत की झोली में आया। पुजारी ने 269 किलोग्राम भार उठाकर मेडल को अपने नाम किया।


कौन हैं गुरूराज? 

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के नाम कांस्य पदक करने वाले गुरूराजा पुजारी का जन्म 15 अगस्त 1992 को कुंडापुरा में हुआ था। 29 साल के गुरुराज का पूरा नाम पी गुरुराजा पुजारी है। इससे पहले उन्होंने साल 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 56 किलो वर्ग में सिल्वर पदक जीता था। इसके ठीक 4 साल बाद बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को ये ही पदक दिलाने का काम किया है। गुरूराजा पुजारी ने अपने वेटलिंफ्टिंग करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी। इसी साल से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वेटलिफ्टिंग में सर्वश्रेष्ट होने के लिए पावरलिफ्टिंग पर ध्यान देना शुरु कर दिया।

बता दें कि इस साल राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में होने रहा है और इसकी शुरुआत 28 जुलाई से हुई व समापन 8 अगस्त को होगा। हालांकि इससे पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा था। नीरज चोपड़ा को लेकर भारत के लिहाज से एक बुरी खबर देखने को मिली थी। चोट के चलते गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से बाहर का होन पड़ा था। इससे भारत को एक बड़ा झटका लगा है।

Exit mobile version