News Room Post

Hardik Pandya replaces Rohit Sharma as MI Captain: रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या बने मुंबई इंडियंस के कप्तान तो सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होने वाला है। लेकिन उससे पहले मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान को ही बदल दिया है। दरअसल 10 साल से मुंबई की कप्तानी कर चुके रोहित शर्मा की जगह अब हार्दिक पांड्या को नया कप्तान नियुक्त किया गया है। इस पर मुंबई इंडियंस ने खुद मुहर लगा दी है। अपनी कप्तानी में रोहित ने मुंबई को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। आईपीएल को वो सबसे बेस्ट कैप्टन में गिने जाते हैं। बीते कुछ दिन पहले ही हार्दिक पांड्या मुंबई टीम के साथ जुडे़। वहीं हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कैप्टन बनाए जाने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स की ढेर सारे रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़-

हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कुछ लोग हार्दिक को कप्तान बनाने पर मुंबई फ्रेंचाइजी की क्लास लगा रहे है। वहीं कई मीम्स बनकर रोहित शर्मा का दर्द बता रहे है। यूजर्स फिल्मी डायलॉग के जरिए उनकी मीम्स बना रहे है।

कुछ यूजर्स रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या में से कौन बेहतर कप्तान ये सवाल पूछ रहे है।

Exit mobile version