News Room Post

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा की बेटी Neha Goyal को मिली जगह

neha goyal

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में हरियाणा की नेहा गोयल (Neha Goyal) को जगह मिली है। 24 साल की नेहा के अलावा हरियाणा की और बेटियों की स्टिक की रफ्तार देखने को मिलेगी। ओलंपिक के लिए चयनित 16 सदस्यीय टीम का सिलेक्शन हुआ है। जिसमें से नौ खिलाड़ी हरियाणा से हैं।


पदक का दारोमदार प्रदेश की बेटियों पर ही रहेगा क्योंकि टीम की कमान संभालने वाली बेटी रानी रामपाल और गोल रक्षक सविता हरियाणा से हैं। इसके अलावा सात अन्य खिलाड़ी भी फील्ड में आक्रमण और बचाव करती दिखेंगी।

नेहा गोयल भारतीय महिला हॉकी टीम की मिड फील्डर है, लेकिन ओलंपिक में पहली बार खेलेंगी। वर्ष 2017 में एशियन कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रही थीं तो वर्ल्ड कप व कॉमनवेल्थ में खेली थीं। एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने में अहम योगदान रहा था। मैदान में स्ट्राइकर को ज्यादा गेंद देकर सहयोग करती हैं, जिससे गोल हो सके। इनका अटैक व डिफेंस दोनों अच्छे हैं।

नेहा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, “मुझे पता है कि यह ओलंपिक अलग है लेकिन ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना हर खिलाड़ी का सपना होता है। जाहिर है कि मैं भी इसमें शामिल होना चाहती हूं और इसके लिए अपना 100 फीसदी दूंगी।”

Exit mobile version