News Room Post

Heath Streak Passes away: जिम्बाब्वे टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का निधन, 49 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग

Heath Streak Passed Away

नई दिल्ली। खेल जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल जिम्बाब्वे टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक ने रविवार 3 सितंबर 2023 को दुनिया से अलविदा कह दिया है। हीथ स्ट्रीक का आज सुबह देहांत हो गया है। वो 49 साल के थे। जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी के निधन की पुष्टि पत्नी Nadine ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फेसबुक पर कुछ फोटो और भावुक मैसेज लिखा है। बता दें कि हीथ स्ट्रीक लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। जिसके बाद आज वो आखिरकार कैंसर से जंग हार गए। पत्नी नादीन ने हीथ स्ट्रीक के निधन की पुष्टि करते हुए अपने भावुक नोट में लिखा, ”रविवार 3 सितंबर 2023, मेरे जीवन का सबसे बड़ा प्यार और मेरे खूबसूरत बच्चों के पिता को उनके घर से एंजेल के पास ले जाया गया। हमारी आत्माएं अनंत काल के लिए एक हो गई हैं स्ट्रीकी।”

इससे पहले 23 अगस्त को हीथ स्ट्रीक के निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैलाई गई थी। जिसका खुद हीथ स्ट्रीक ने खंडन किया था। इसके अलावा पूर्व साथी खिलाड़ियों ने भी उनके निधन की अफवाह फैलना पर अपना आक्रोश भी जताया था। उधर हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शौक की लहर दौड़ पड़ी है। जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज हेनरी ओलंगा ने हीथ स्ट्रीक के देहांत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, RIP Streaky.

बता दें कि हीथ स्ट्रीक जिम्बाब्वे के एकलौते गेंदबाज थे जिन्होंने 100 विकेट लिए थे। अगर उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की बात करे तो, 65 टेस्ट और 189 एकदिवसीय मुकाबले खेले थे। साल 1993 में स्ट्रीक ने अपना डेब्यू किया था। उनकी गिनती टीम में बतौर ऑलराउंडर के तौर पर होती थी। कई मैचों में उन्होंने अकेले ही टीम को मैच भी जितवाए थे। बता दें कि हीथ स्ट्रीक टेस्ट मैचों में 216 और वनडे में 239 विकेट चटकाए थे। इतना ही नहीं वो दोनों ही प्रारूप में जिम्बाब्वे के लिए सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले बॉलर भी हैं।

Exit mobile version