News Room Post

IND vs NZ 2022: ‘हैलो वेलिंगटन’, न्यूजीलैंड पहुंचे सूर्यकुमार यादव ने किया ऐसा ट्वीट, तो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर ने ऐसा जवाब देकर जीत लिया भारतीय फैंस का दिल

SuryaKumar Yadav

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी-20 में अपने बल्ले का जौहर दिखाने के बाद अब वाइड बॉल सीरीज में अपना जलवा बिखेरने के लिए न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं। न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद सूर्यकुमार यादव ने महिला खिलाड़ी अमांडा वेलिंगटन को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा हैलो वेलिंगटन। उनका यह ट्वीट पल भर में ही सुर्खियों में आ गया। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त करने लगे। उनके ट्वीट को लेकर लोगों में इस बात को जानने की आतुरता अपने चरम पर पहुंच गई कि आखिर महिला खिलाड़ी की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। महिला खिलाड़ी की प्रतिक्रिया का सभी को इंतजार था। बता दें कि ज्यादा समय ज्यादा नहीं बीता कि महिला खिलाड़ी ने भी प्रतिक्रिया दे दी। आइए, आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा।

सूर्य कुमार यादव के ट्वीट पर ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी अमांडा वेलिंगटन ने भी प्यारा से जवाब दिया, जिसमें उन्होंने लिखा हैलो यादव। बता दें कि न्यूजीलैंड के शहर का नाम भी महिला खिलाड़ी वेलिंगटन के नाम पर ही है और रोचक बात यह है कि भारत का पहला मुकबला भी वेलिंगटन में होने जा रहा है। जिसे रोचक बनाने के लिए भारतीय टीम तैयारियों में जुट चुकी है।

वहीं, वेलिंगटन और सूर्यकुमार यादव द्वारा किया गया यह ट्वीट एकाएक सुर्खियों में आ गया। लोग इस पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने लगे। आगे हम आपको उन सभी प्रतिक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे। लेकिन, उससे पहले आप यह जान लीजिए कि टी-20 सीरीज की शुरुआत 18 नवंबर से होने जा रही है। इसके अलावा सीरीज़ का दूसरा मैच 20 नवंबर, रविवार और तीसरा मैच 22 नवंबर, मंगलवार को खेला जाएगा।

इसके साथ ही वनडे सीरिज का आगाज 25 नवंबर से होने जा रहा है। जिसमें भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। वनडे सीरीज का सीरीज़ का दूसरा मैच 27 नंवबर, रविवार और तीसरा मैच 30 नवंबर, बुधवार को खेला जाएगा।

Exit mobile version