News Room Post

हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह का ऑक्सीजन लेवल गिरने से अस्पताल में भर्ती, कल पाए थे कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह कोरोना पॉजिटिव गए थे जिसके बाद आज उनकी स्थिति सामान्य से बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण ने इस बात की जानकारी दी।

ये जानकारी साई ने मंगलवार सुबह एक बयान जारी करके बताया है। जिसमें उन्होंने कहा, ”10 अगस्त (सोमवार) को रात में जांच करने के बाद पाया गया कि मनदीप सिंह का ब्लड ऑक्सीजन स्तर सामान्य से कम हुआ है, जिसका मतलब है कि उनकी स्थिति माइल्ड से बिगड़ गई है।”

अब तक भारतीय हॉकी टीम के छह खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मनदीप के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, जसकरण सिंह, कृष्णा बी और वरुण कुमार बेंगलुरू में राष्ट्रीय शिविर से पहले कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। ये खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) में टीम के साथ रिपोर्ट करने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Exit mobile version