नई दिल्ली। टी20 विश्वकप 2022 में आज भारतीय टीम ने रोमाचंक मुकाबले में बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया हैं। इस जीत के साथ भारत के अब 6 अंक हो गए है और ग्रुप-2 में टीम इंडिया पहले स्थान पर काबिज हो गई है, जबकि दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है। इसके साथ ही भारत ने बांग्लादेश को धूल चटाकर अपने लिए सेमीफाइनल का रास्ता भी लगभग साफ कर लिया है। टी20 विश्वकप में भारत की ये तीसरी जीत है। बता दें कि एडिलेड में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा 2 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में बांग्लादेश को 185 रनों का टारगेट दिया है। भारत की तरफ केएल राहुल और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली है। हालांकि बारिश के चलते डकवर्थ लुईस नियम लागू किया गया और खेल को 16 ओवर का कर दिया गया। बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य मिला।
इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 145 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की तरफ से लिटन दास ने शानदार 60 रनों की पारी खेली। लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाज टीम इंडिया की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सका। भारत के लिए हार्दिक और अर्शदीप ने 2-2 विकेट लिए।
Bangladesh gave it their all, but India reign in Adelaide ?#T20WorldCup | #INDvBAN | ?: https://t.co/vDRjKeeGvf pic.twitter.com/EOMtLYt3zb
— ICC (@ICC) November 2, 2022
आपको बता दें कि विश्वकप में भारत ने अब खेले गए तीन मुकाबलों में से 2 मैच में जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 04 विकेट से हराया था, वहीं नीदरलैंड को 56 रनों से मात दी थी। जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उससे हार का सामना करना पड़ा था। आज बांग्लादेश के साथ होने वाला मुकाबला काफी अहम है। इसी में हार-जीत से तय होगा कि भारत सेमीफाइनल तक आसानी से पहुंच सकेगी या नहीं।
अपडेट-
बारिश के बाद मैच पूरी तरह से भारत की मुट्ठी में आ गया है। दो ओवर का गेम शेष रह गया है। बांग्लादेश को अब 11 गेंद में 27 रन बनाने है। बांग्लादेश के 6 विकेट गिर चुके है।
बांग्लादेश को चौथा विकेट गिर गया है। अर्शदीप ने दूसरा विकेट चटकाया है। उन्होंने शाकिब अल हसन को दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन भेज दिया है।
बांग्लादेश को दूसरा झटका
बांग्लादेश को नजमुल हुसैन शान्तो के रूप में दूसरा झटका लगा है। मोहम्मद समी ने नजमुल को आउट करवाकर भारत को दूसरी कामयाबी दिलाई।
वहीं खेल शुरू होते ही भारत को पहली कामयाबी मिली है। तूफानी बल्लेबाजी कर रहे लिटन दास 60 रन बनाकर आउट हो गए है।
बारिश रूकने के बाद एक बार फिर से खेल शुरू हो गया है। बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार, अब मुकाबला 16 ओवर का कर दिया गया है। बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रनों का टारगेट मिला है।
? Update from Adelaide
Revised target for Bangladesh ?
Runs to win: 151
Overs: 16
Bangladesh need 85 runs from 54 balls.
Follow the match ▶️ https://t.co/Tspn2vo9dQ#TeamIndia | #T20WorldCup | #INDvBAN pic.twitter.com/jJzfmEfzZS
— BCCI (@BCCI) November 2, 2022
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दिया 185 रनों का लक्ष्य-
India finish strongly to set Bangladesh a target of 185 ?
Who is winning?#T20WorldCup | #INDvBAN | ?: https://t.co/vDRjKeeGvf pic.twitter.com/iLVp1UT35p
— ICC (@ICC) November 2, 2022
कोहली ने 17 ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं इंडिया के दिनेश कार्तिक के रूप में 5वां झटका लगा है। दिनेश कार्तिक 7 रन बनाकर रन आउट हो गए है। इस वक्त क्रीज पर कोहली और अक्षर पटेल मौजूद है।
Virat Kohli brings up his third #T20WorldCup 2022 fifty! ?#INDvBAN | ?: https://t.co/vDRjKeeGvf pic.twitter.com/QHMbsybIM8
— ICC (@ICC) November 2, 2022
भारत का चौथा विकेट गिर गया है। हार्दिक पांड्या महज 5रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिर गया है। तूफानी पारी खेलने वाले सूर्य कुमार यादव आउट हो गए है। सूर्यकुमार ने 16 गेंदों में 30 बनाए। शाकिब ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन भेजा है।
भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा है। उपकप्तान केएल राहुल हॉफ सेंचुरी जड़कर आउट हो गए है। क्रीज पर सूर्य कुमार यादव आ गए है। दूसरी छोर पर कोहली खेल रहे है।
KL Rahul falls immediately after bringing up his half-century ?#T20WorldCup | #INDvBAN | ?: https://t.co/L9hgSeL5Z0 pic.twitter.com/CNoSVzTNLK
— ICC (@ICC) November 2, 2022
भारत ने 50 रन पूरे किए-
टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार हो गया है। क्रीज पर विराट कोहली और केएल राहुल मौजूद है। टीम इंडिया को पहला झटका लग चुका है। कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए है। रोहित शर्मा महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए है।
Powerplay done!
India get off to a stable start despite the early wicket of Rohit Sharma ?#T20WorldCup | #INDvBAN | ?: https://t.co/vDRjKeeGvf pic.twitter.com/QXvqwxPlEl
— ICC (@ICC) November 2, 2022
Toss news from Adelaide ?
Bangladesh have won the toss and opted to field against India ?#T20WorldCup | #INDvBAN | ?: https://t.co/vDRjKeeGvf pic.twitter.com/kg8WcPsPGM
— ICC (@ICC) November 2, 2022