नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के होल्कर स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच ODI सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। अब तक हुए दोनों मुकाबलों में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है। बता दें कि पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया था, जिसमें शुभमन गिल ने दोहरा शतक अपने बल्ले से जड़ा था। जिसमें टीम इंडिया ने 12 रनों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला गया था। जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह हराया था। वहीं, आज तीसरा और आखिरी मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऐसे में अगर टीम इंडिया यह आखिरी मुकाबला जीतने में सफल रही। तो इस सीरीज पर भारत 3-0 से बढ़त बनाने में सफल रहेगी। ध्यान रहे इससे पहले भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी। अब ऐसे में आज के मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
Toss news from Indore ?
New Zealand have elected to field in the third #INDvNZ ODI! pic.twitter.com/8xyGUFiMZE
— ICC (@ICC) January 24, 2023
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक.
न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
LIVE UPDATE:-
भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हार का स्वाद चखाया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। रोहित और गिल की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही जिसको भेद पाने में कीवी टीम नाकामयाब साबित हुई। ध्यान रहे कुछ इसी तरह से हार का स्वाद टीम इंडिया ने श्रीलंका को भी चखाया था। जिससे यह साफ जाहिर होता है कि टीम इंडिया वर्तमान में फुल फॉर्म में है। टीम में कभी रोहित शर्मा अपनी जौहर दिखा दे रहे हैं, तो कभी विराट कोहली और रही बात गिल की तो, उनके बल्ले से हो रही रनों की बरसात थमने का नाम ही नहीं ले रही है।
3RD ODI. India Won by 90 Run(s) https://t.co/ojTz5RqWZf #INDvNZ @mastercardindia
— BCCI (@BCCI) January 24, 2023
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है और दूसरी बॉल पर ही उसने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया की ओर से बॉलिंग की शुरुआत की और फिन एलेन को क्लीन बोल्ड कर दिया।
उधर, रोहित-गिल की शतकीय पारी के आधार पर भारत ने न्यूजीलैंड को 386 रन का लक्ष्य दिया था। अब ऐसे में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 78 गेंदों में 112 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह जहां उन्होंने अपने करियर का चौथा शतक जड़ दिया। गिल ने इस मैच में 13 चौके और 5 छक्के ज़ड़े। वहीं, रोहित शर्मा ने शतक जड़ा है। उन्होंने 85 गेंदों में 101 रन जड़ है। इस तरह दोनों ही खिलाड़ियों ने शतक जड़कर टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की है।
भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 33 बॉल पर अर्धशतक जमाया। इसी के साथ भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया है। टीम इंडिया 13 ओवर 101/0।