News Room Post

Hockey World Cup : हॉकी विश्व कप में भारत ने इंग्लैंड को गोलरहित ड्रॉ पर रोका, यहां देखें पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली। उड़ीसा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा हॉकी विश्व कप 2023 का शुभारंभ किया गया। हॉकी के चाहने वाले बेहद एक्साइटेड हैं। एफआईएच हॉकी मेंस वर्ल्ड कप 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय मेंस हॉकी टीम का सामना आज इंग्लैंड से हुआ। भारत ने इस मुकाबले में इंग्लैंड को गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेला गया।

आपको बता दें कि भारत से गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद इंग्लैंड अब पूल डी में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। इंग्लैंड अब हॉकी विश्व कप के अपने अंतिम ग्रुप डी मैच में स्पेन से भिड़ेंगी। वहीं, मेजबान भारत का सामना 19 जनवरी को भुवनेश्वर में वेल्स से होना है। गौरतलब है कि हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इससे पहले, पूल-डी में स्पेन के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की थी। भारत ने अपने दोनों गोल मैच के पहले ही हाफ में अपने नाम कर लिए थे। उसके लिए अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने एक-एक गोल दागा था। उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार खेल का नजारा पेश किया था।

दोनों टीमों की लाइनअप

भारत लाइनअप : पीआर श्रीजेश (गोलकीपर), सुरेंद्र कुमार, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), शमशेर सिंह, वरुण कुमार, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास, सुखजीत सिंह।

इंग्लैंड लाइनअप : निकोलस पार्क, जैक वालर, डेविड एम्स (कप्तान), ज़ाचरी वालेस, सैम वार्ड, जेम्स एल्बेरी, फिल रोपर, डेविड गुडफ़ील्ड, ओलिवर पायने (गोलकीपर), थॉमस सॉर्स्बी, विल कैलन।

Exit mobile version