News Room Post

अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी अमित खत्री ने रचा इतिहास, रेस वॉक में जीता रजत पदक

अमित खत्री

नई दिल्ली। केन्या में भारत के अमित खत्री ने इतिहास रच दिया। अमित ने केन्या की राजधानी नैरोबी में खेली जा रही अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए शनिवार को 10 हजार मीटर वॉकिंग रेस में रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में यह भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले भारत के नाम 4X400 मीटर रेस में कांस्य पदक था।

बता दें, देश का नाम उंचा करने वाले अमित ने ये दूरी 42 मिनट और 17.49 सेकेंड में पूरी की। इस प्रतियोगिता में कीनिया के हेरिस्टोन वान्योनी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वान्योनी ने की इस लक्ष्य को 42.10 84 समय में पूरा कर लिया। वहीं स्पेन के पॉल मेक्ग्रा ने 42:26.11 समय में दूरी तय कर कांस्य पदक पर अपनी पकड़ बनाई है। हालांकि ये पहली बार है जब भारत ने वॉकिंग प्रतियोगिता में दो पदक अपने नाम किए हैं।

17 वर्षीय अमित के लिए यह साल बेहतर रहा है। जहां इस साल की शुरुआत में अमित ने 10 किमी की दौड़ में एक नया राष्ट्रीय अंडर-20 रिकार्ड दर्ज किया। इस दौरान उन्होंने 18वें राष्ट्रीय फेडरेशन कप में 40.97 सेकेंड के समय के साथ पदक अपने नाम किया था। तो वहीं अब एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Exit mobile version