News Room Post

IPL 2020: अफ्रीका के इस गेंदबाज ने बनाया नया रिकॉर्ड, आईपीएल की सबसे तेज गेंद फेंकी

Anrich Nortje

नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें (IPL-13) सीजन में इस बार गेंदबाजों ने भी कहर ढहाया है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज अनरिक नॉर्किया (Anrich Nortje) ने तो इस बार कमाल ही कर दिया। हाल ही में उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज गेंद (Fastest Ball in IPL) फेंकने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, उन्होंने बुधवार को दिल्ली के खिलाफ 156.2 किलोमीटर प्रति घंटे की की रफ्तार से गेंद डाली। इसके साथ ही उन्होंने डेल स्टेन (Dale Steyn) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्टेन ने आईपीएल में 154.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।

अनरिक नॉर्किया ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए तीसरे ओवर में आईपीएल की सबसे तेज गेंद फेंकी। हालांकि 156.22 किलोमीटर की रफ्तार की इस गेंद पर राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज बटलर ने चौका लगा दिया। लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने बटलर को आवर कर दिया। इस गेंद की रफ्तार भी 155.4 किलोमीटर प्रति घंटा था।

जानें कौन कितना आगे

अब तक आईपीएल में सबसे तेज गेंद अनरिक नॉर्किया ने डाली। इसके बाद बारी आती है डेल स्टेन की। फिर अगले नंबर पर कैगिसो रबाडा हैं। ये सारे गेंदबाज साउथ अफ्रीका से हैं, सबसे ख़ास बात ये है।

Exit mobile version