चेन्नई। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस (Chris Morris) चेन्नई में आईपीएल 2021 सत्र के लिए गुरुवार को चल रही खिलाड़ियों की नीलामी में अबतक के सबसे मंहगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल के पिछले सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले मॉरिस का बेस प्राइस 75 लाख रूपये था और उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रूपये में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया। इससे पहले, आईपीएल के पिछले सत्र के लिए हुई नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 15.50 करोड़ रूपये में खरीदा था जो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी थे। मॉरिस का बेस ब्राइस 75 लाख रुपये था। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले उनके लिए बोली लगाई। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर भी मॉरिस को फिर से अपने साथ जोड़ने के लिए कूद पड़ा। आरसीबी मॉरिस के लिए सात करोड़ रुपये तक की बोली लगा चुका था, लेकिन मुंबई भी पीछे नहीं थी और उसने दक्षिण अफ्रीका आलराउंडर के लिए नौ करोड़ रुपये तक की बोली लगा दी।
Base price – INR 75 Lac
Sold for – INR 16.25 Cr@rajasthanroyals win the bidding war to bring @Tipo_Morris on board. ??@Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/m5AMqKE1Dy— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भारत के युवराज सिंह हैं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स (उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स) ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह आईपीएल का एक रिकॉर्ड है।
मुंबई ने पीयूष को 2.40 करोड़, नाइल को मुम्बई ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा
बई इंडियंस ने लेग स्पिनर पीयूष चावला को 2.40 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया। पीयूष का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। उनके लिए मुंबई इंडियंस ने बोली लगाने की शुरुआत की। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स भी इसमें कूद पड़ा और दोनों टीमें पीयूष के लिए दो करोड़ रुपये तक की बोली लगा चुके थे।
इसके बाद मुंबई इंडियंस ने पीयूष को 2.40 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया।
Piyush Chawla heads to @mipaltan for INR 2.40 Cr. @Vivo_India #IPLAuction
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल को मुम्बई इंडियंस ने पांच करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। नाइल का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये था।
उनसे पहले, अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह अनसोल्ड रहे। का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला।
Harbhajan Singh goes unsold. #IPLAuction @Vivo_India
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
उनके अलावा वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल, इंग्लैंड के आदिल राशिद, अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान, न्यूजीलैंड के इश सोढ़ी और भारत के राहुल शर्मा अनसोल्ड रहे।
रिडर्चसन को किंग्स पंजाब ने दिए 14 करोड़ रुपये
आस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर झाई रिचर्डसन को किंग्स पंजाब ने 14 करोड़ रुपये के साथ अपने साथ जोड़ लिया। रिचर्डसन का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये था। दिल्ली कैपिटल्स ने इसी मूल्य के साथ बोली की शुरुआत की।
Did you folks see this coming? ??
Massive buy from @PunjabKingsIPL ?? @Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/MUTQcevC53— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
बेस प्राइस पर पंजाब किंग्स से जुड़े मलान
दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान को पंजाब किंग्स ने 1.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। मलान का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये था और पंजाब किंग्स ने उन्हें इतने ही मूल्य के साथ अपनी टीम में शामिल कर लिया। मलान ने इंग्लैंड के लिए अब तक 19 टी-20 मैचों में 53.43 की औसत से 855 रन बनाए हैं।
.@PunjabKingsIPL acquire @dmalan29 for INR 1.5 Cr. @Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/jyirofogyl
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
शिवम दुबे 4.4 करोड़ में राजस्थान के हुए
भारतीय आलराउंडर शिवम दुबे को पूर्व चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने 4.4 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। दुबे का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पूर्व आलराउंडर दुबे के लिए सनराइजर्स हैदराबाद एक रुपये तक बोली लगा चुका था। लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने 4.4 करोड़ रुपये की बोली लगाकर दुबे को अपनी टीम में शामिल कर लिया। बीते सीजन में दुबे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले थे। उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।
Shivam Dube goes to @rajasthanroyals for INR 4.4 Cr at the @Vivo_India #IPLAuction. pic.twitter.com/cpsCHAGo1T
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021