News Room Post

IPL 2021: मुंबई इंडियंस की नजर होगी छठी ट्रॉफी पर

ipl 14

नई दिल्ली। आईपीएल का 14वां (IPL 14) सीजन आज से शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि पहला मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच होने वाला है। मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच बार खिताब अपने नाम किया है, तो वहीं बैंगलोर एक बार भी खिताब अपने नाम कर पाई। मुंबई की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है जबकि बैंगलोर की कप्तान विराट कोहली के हाथों में है। ऐसे में ये मैच काफी मजेदार होने वाला है।

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की नजर अब छठें खिताब पर होगी। उनकी कप्तानी में टीम ने पांच बार खिताब अपने नाम किया। रोहित अगर बल्लेबाजी में विफल रहते हैं, तो क्विंटन डिकॉक सफलता हासिल करने को तैयार होंगे। अगर ये दोनों ही विफल रहेंगे, तो फिर ईशान किशन और सूर्य कुमार यादव जैसे बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी होगी।

मुंबई का शीर्ष क्रम अगर पूरी तरह नाकाम रहता है, तो फिर हार्दिक और क्रुणाल पांड्या विरोधी को पस्त करने उतरेंगे। साथ ही टीम के पास पोलार्ड जैसा तूफानी बल्लेबाज हैं, जो टीम के लिए काफी अहम हैं। वहीं, गेंदबाजी की जिम्मेदारी ट्रेंट बोल्ट और राहुल चाहर जैसे गेंदबाजों पर होगा। मुंबई इंडियंस की टीम अपने खराब दिन पर ही हार सकती है। फिलहाल सभी की नजरें इस मुकाबले पर होगी।

आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो मुंबई इंडियंस इस समय काफी अच्छी स्थिति में है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक 27 मुकाबले (2008-2020) हो चुके हैं। जिनमें से मुंबई ने 17 मैच जीते हैं। वहीं, बेंगलुरू के खाते में 10 जीत हैं।

Exit mobile version