नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच खेला गया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। सीएसके ने लखनऊ को 211 रनों का लक्ष्य दिया था। सीएसके के दिए 211 रन के लक्ष्य को केएल राहुल (KL Rahul) की टीम ने 3 गेंद पहले ही 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। लखनऊ के क्विंटन डि कॉक ने 61 रन और एविन लुईस ने 23 गेंद में नाबाद 55 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और मैच पर कब्जा जमा लिया। इसके लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा आयुष बदोनी अपनी बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में हैं। आयुष बदोनी ने जहां पहले मैच के तहत दमदार बल्लेबाजी की थी, वहीं दूसरे मैच में भी उनके बल्ले से बेहतरीन रन निकले।
आयुष बदोनी ने चेन्नई के खिलाफ 9 गेंदों का सामना करते हुए अपनी छाप छोड़ दी। उन्होंने अपनी इस पारी में 9 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 19 रन जड़ दिए। ओवर की पहली ही बॉल पर क्रीज पर मौजूद आयुष बदोनी ने स्वीप शॉट खेलते हुए डीप स्क्वेयर लेग पर लंबा छक्का जड़ दिया। उनका लंबा छक्का तो एक महिला फैन के लिए दर्दनाक साबित हो गया। दरअसल, यह बॉल स्टैंड में जाकर सीधे एक महिला फैन के सिर पर लगी। महिला फैन कैच लपकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। गेंद उनके हाथों से फिसलकर सीधे उनके सिर पर जा लगी।
This six from bidoni injured a lady in crowd #CSKvLSG pic.twitter.com/ppzRTvm3Lf
— timeSquare?? (@time__square) March 31, 2022
दरअसल, आखिरी के 2 ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 34 रन की जरूरत थी। इस दौरान लखनऊ के बल्लेबाज बदोनी और लुईस और भी अधिक आक्रामक हो गए थे। बता दें कि, आयुष बदोनी का ये डेब्यू सीजन है और जैसा वो प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें एक प्रतिभावान खिलाड़ी माना जा रहा है।