News Room Post

IPL 2022: ‘वड़ा पाव’ पर ट्वीट करना सहवाग को पड़ा भारी, फैंस ने लगाई क्लास तो देनी पड़ी सफाई

IPL 2022: एक समय पर KKR की टीम इस मैच में हार की कगार पर थी, लेकिन पैट कमिंस ने पूरा मैच ही पलट कर रख दिया। पैट कमिंस ने मुंबई इंडियंस के मुंह से जीत को ऐसे छीन लिया, जिसका इस टीम को अंदाजा भी नहीं था। इस पर ट्वीट करते हुए सहवाग ने लिखा, 'मुंह से निवाला छीन लिया।

Virendra Sehwag

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 14वें मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 161 रन बनाए जिससे कोलकाता को जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य मिला। कोलकाता ने पैट कमिंस की तूफानी पारी की बदौलत मैच 16 ही ओवर में जीत लिया। इस मैच के बाद भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अलग ही अंदाज में मुंबई इंडियंस की टीम के मजे लिए।

दरअसल, एक समय पर KKR की टीम इस मैच में हार की कगार पर थी, लेकिन पैट कमिंस ने पूरा मैच ही पलट कर रख दिया। पैट कमिंस ने मुंबई इंडियंस के मुंह से जीत को ऐसे छीन लिया, जिसका इस टीम को अंदाजा भी नहीं था। इस पर ट्वीट करते हुए सहवाग ने लिखा, ‘मुंह से निवाला छीन लिया। सॉरी वडा पाव छीन लिया। पैट कमिंस ने क्लीन हिटिंग का बेहतरीन नमूना पेश किया। 15 बॉल पर 56 रन।’


हालांकि, सहवाग का ट्वीट मुंबई इंडियंस के फैंस को राज नहीं आया। सहवाग के ट्वीट से फैंस काफी नाराज हो गए हैं और उन्होंने सहवाग को भला बुरा कहना शुरू कर दिया है।


ट्वीट पर विवाद खड़ा होने के बाद सहवाग ने अपनी सफाई में एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के फैंस से शांत होने की अपील की। अपने सफाई वाले ट्वीट में उन्होंने लिखा, “वड़ा पाव का संदर्भ मुंबई के लिए है, एक शहर जो वड़ा पाव के लिए जाना जाता है। रोहित के फैंस ठंडा लो, मैं आप में से अधिकांश लोगों की तुलना में उनकी बल्लेबाजी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।”

Exit mobile version