News Room Post

IPL Auction 2023: आईपीएल ऑक्शन के बारे में जानिए पूरी जानकारी, इन खिलाड़ियों पर आजमाया जा सकता है दांव

ipl aucution

नई दिल्ली। आईपीएल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आईपीएल 2023 के लिए तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। हालांकि, बुनियादी तैयारियों को तो पहले से ही मुकम्मल किया जा चुका है, लेकिन कुछ तैयारियां अभी-भी शेष हैं। मसलन, आईपीएल के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाना। खबर है कि इस बार कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। 10 फ्रेंचाइजी के कुल 87 स्थान रिक्त हैं। पिछले महीने विभिन्न खिलाड़ियों की सूची जारी की गई थी। अब मिनी ऑक्शन की तैयारियां चल रही हैं।

मुंबई इंडियन के बारे में खबर है कि 13 टीमों की सूची जारी की गई। इसके अलावा वहीं नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपये हैं। वहीं पंजाब किंग्स 32.20 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे कम 7.05 करोड़ रुपये हैं। उधर, ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात करें तो ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के साथ ही इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और सैम करेन पर भी बोली लगाए जाने के आसार जताए जा रहे हैं। इसके अलावा मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे पर भी बोली लगाए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

बता दें, कोच्चि स्थित हयात होटल में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इसके लिए सभी खिलाड़ियों ने अभी से ही कमर कस ली है। नीलामी की प्रक्रिया दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। जिसका प्रसारण स्टार सपोर्ट नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके साथ ही जियो नेटवर्क पर भी आप नीलामी की खबरों से रूबरू हो सकते हैं। बहरहाल, अब यह देखने वाली बात होगी कि किस खिलाड़ी पर दांव आजमाया जाता है। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम

Exit mobile version