News Room Post

IPL 2021: 7 साल बाद आईपीएल की किसी टीम का हिस्सा बन रहे हैं चेतेश्वर पुजारा, महेंद्र सिंह धोनी ने दी टीम जर्सी तो लिखा ये संदेश

Dhoni & Cheteswar Pujara

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 यानि आईपीएल टूर्नामेंट के 14वें सीजन का आगाज इसी महीने होनेवाला है। इस टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में भारत के एक ऐसे दिग्गज बल्लेबाज को जगह मिली है। जो पिछले 7 वर्ष से इस टूर्नामेंट से दूर था। लेकिन हाल ही में टेस्ट सीरीज में उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम को देखते हुए सीएसके ने इस खिलाड़ी को उसके बेस प्राइस 50 लाख रुपए पर टीम का हिस्सा बना लिया है। अब इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी का जलवा आपको आईपीएल के मैदान पर सीएसके की तरफ से खेलते हुए देखने को मिलेगा। इसको लेकर यह खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में भी जमकर अपनी पसीना बहा रहा है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत के दिग्गज बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के धूरंधर चेतेश्वर पुजारा की। चेतेश्वर पुजारा को अंतिम बार आईपीएल टूर्नामेंट में साल 2014 में खेलते देखा गया था। इसके बाद से पुजारा को किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी में जगह नहीं मिली। ऐसे में सात साल बाद उनकी वापसी को खास बनाने का हर मौका सीएसके तैयार कर रही है। इसी चके तहत एक सार्वजनिक समारोह में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पुजारा को टीम की येलो जर्सी दी। जिसका पाकर पुजारा काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में एक संदेश लिखा।


चेतेश्वर पुजारा ने अपने संदेश में लिखा है कि “धोनी भाई और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अधिकारिक जर्सी मिलने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। इतना ही नहीं जबकि इस सीजन में अब शानदार प्रदर्शन करने के लिए काफी उत्साहित भी हूँ।”

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में इस बार बना सकते हैं ये 7 बड़े रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए

आईपीएल के अब तक के सीजन के दूसरे सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा तो उनके चाहनेवाले लोगों को बड़ा झटका लगा था। लेकिन उनके मैदान पर होने की उम्मीद इस बात को लेकर बड़ी थी कि उन्होंने आईपीएल में खेलने को लेकर अपना फैसला सुना दिया था। उनके प्रशंसक अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की तूफानी बल्लेबाजी उन्हें आईपीएल के मैदान पर देखने को मिलेगी। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कुशल कप्तानी के गुणों की वजह से सीएसके को तीन बार आईपीएल का बादशाह बनाया है।

आपको बता दें कि इस आईपीएल के अभी तक 13 सीजन हो चुके हैं और इसमें 13 में महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान खेले हैं और यह शायद उनका अंतिम आईपीएल सेशन होगा इसमें भी धोनी कप्तानी करते नजर आएंगे। बीते 13 सीजन में से धोनी ने सीएसके की 12 बार कप्तानी की जबकि एक बार उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कमान संभाली थी। इस दौरान तीन बार उनकी कप्तानी में सीएसके ने खिताब पर कब्जा जमाया।

इस 14वें सीजन में कप्तानी करने के साथ अबतक महेंद्र सिंह धोनी 188 मैचों में कप्तानी कर चुके होंगे और आईपीएल के इस सीजन के खत्म होते-होते यह आंकड़ा 200+ हो जाएगा जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा।

इसके साथ ही धोनी ने अबतक आईपीएल में 4632 रन बना चुके हैं। उन्हें विकेटकीपर के रूप में 5000रन पूरे करने के लिए 368 रनों की जरूरत होगी। वहीं वह विकेट के पीछे अबतक 148 लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं 2 और शिकार करने के बाद वह 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड बना लेंगे। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक के बीच एक और मुकाबला होगा। कार्तिक विकेट के पीछे 110 कैंच ले चुके हैं जबकि धोनी ने 109 कैंच लिए हैं। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी इस टूर्नामेंट के बाद एक और उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं।

वहीं आईपीएल में पांचवें पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी 1928 रन बना चुके हैं जबकि 72 रन बनाने के बाद यह आंकड़ा 2000 रनों का हो जाएगा। आईपीएल में वह 17 बार प्लेयर ऑफ द मैच (मैन ऑफ द मैच) का खिताब जीत चुके हैं जबकि रोहित शर्मा के नाम 18 बार यह उपलब्धि है। ऐसे में धोनी अपनी परफॉर्मेंस से यहां भी एक उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वहीं 20वें ओवर में वह अबतक 49 छक्के लगा चुके हैं अगर वह एक बार और ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो उनके नाम 20वें ओवर में 50 छक्के लगाने का एक रिकॉर्ड और जुड़ जाएगा।

Exit mobile version