News Room Post

ट्रैक्टर चलाते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया वीडियो

रांची। महेंद्र सिंह धोनी को महंगी कार और बाइक का शौक है ये तो जगजाहिर है, लेकिन अब उनका ट्रैक्टर के प्रति प्रेम भी उजागर हो गया है। धोनी ने एक ट्रैक्टर खरीदा है जिसे वह अपने फार्म हाउस पर चलाते नजर आये हैं।

दरअसल, धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी का ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अपने चहेते क्रिकेटर को इस नए रूप में देखकर प्रशंसक काफी खुश हैं और धोनी का ट्रैक्टर चलते वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने लिखा, ”धोनी अपनी नई सवारी पर राजा सर से मिले’।

इससे पहले 26 अप्रैल को साक्षी सिंह धोनी ने भी जीवा के साथ बाइक चलाते हुए धोनी की एक क्लिप शेयर की थी। जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था। धोनी लॉकडाउन के चलते अपने होम टाउन रांची में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।

Exit mobile version