News Room Post

MS Dhoni Viral Video: फैंस के साथ मस्ती के मूड में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, वायरल हुआ वीडियो

MS Dhoni Viral Video

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। अपने नाम कई रिकॉर्ड कर चुके महेंद्र सिंह धोनी टीम को साथ लेकर चलने वाले अंदाज को लेकर भी खासा चर्चा में रहते हैं। एक नहीं बल्कि अनेकों बार ऐसे वीडियोज सामने आए हैं जब धोनी ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीता। यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग काफी लंबी है। फैंस धोनी को प्यार से माही और थाला कहते हैं। अब एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो अपने फैंस के साथ मस्ती भरे अंदाज (MS Dhoni Interacts With His Fans) में नजर आ रहे हैं।

क्या है वायरल हो रहे वीडियो में…

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि वो कार में बैठे हुए हैं। कार में सवार माही ड्राइवर के बगल वाली पैसेंजर सीट पर बैठे हुए हैं। इस दौरान वो अपने फैंस बातचीत करते हुए और विक्ट्री साइन के साथ फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं। बाइक सवार फैंस के साथ धोनी का अब ये फोटो खिंचवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


लोग बरसा रहे वीडियो पर प्यार

सोशल मीडिया पर धोनी का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स वीडियो को देखने के बाद माही (MS Dhoni) की सादगी की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स उन्हें जमीन से जुड़ा आदमी बताते हुए हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) विजेता बनी है। अपनी कप्तानी में टीम (चेन्नई सुपर किंग्स) को जीत दिलाने के बाद इन दिनों वो परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

मुकाबले के खत्म होने के बाद धोनी ने अपने घुटने का ऑपरेशन भी कराया था और इस वक्त वो रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। घुटने के ऑपरेशन के बाद माना जा रहा है कि धोनी जल्द अगले सीजन भी चेन्नई की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

Exit mobile version