News Room Post

MSD: धोनी की बेटी जीवा का प्यारा सा वीडियो हुआ वायरल, मासूमियत देख लोग हुए कायल

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल और अपने अंदाज से काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन उनकी 5 साल की बेटी जीवा भी कुछ कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके भी काफी फैन हैं। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जीवा अभी महज पांच साल की है, इंस्टाग्राम पर जीवा का आधिकारि अकाउंट है और वो भी ब्लू टिक के साथ। इसी अकाउंट पर जीवा का एक प्यारा सा वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें जीवा अपने पिता भारतीय पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की फोटो लिए खड़ी हैं। वीडियो में साक्षी पूछ रही हैं कि तस्वीर वाला शख्स कौन सा है, तो जीवा बेहद मासूम अंदाज में कह रही हैं कि ये पापा हैं। साक्षी फिर पूछती हैं, कि आर यू श्योर कि ये पापा हैं,? तो जीवा कहती हैं, महेंद्र सिंह धोनी। बता दें कि जीवा जिस मासूमियत से अपना जवाब देती हैं वो हर किसी को कायल कर देगा।

बता दें कि जीवा का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो चुका है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी रावत (Sakshi Rawat) से 4 जुलाई 2010 को शादी की थी, 6 फरवरी 2015 को बेटी जीवा का जन्म हुआ था।

वहीं जीवा की फैन फॉलोइंग की बात करें तो जीवा भारत में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा फॉलो और सर्च की जाने वाली स्टार किड हैं। धोनी भी अपनी बेटी को बेहद प्यार करते हैं और अक्सर जीवा के साथ अपने फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपलोड करते रहते हैं।

अभी एमएस धोनी फिलहाल यूएई में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की तरफ से आईपीएल 2020 (IPL 2020) टूर्नामेंट खेल रहे हैं, लेकिन उनसे मीलों दूर उनकी बेटी जीवा अपने पापा को काफी मिस कर रही हैं।

Exit mobile version