News Room Post

Hardik Pandya MI Captain, IPL 2024: हार्दिक पांड्या होंगे मुंबई इंडियंस के कैप्टन, हिटमैन का लेंगे स्थान

Hardik and Rohit

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या को नया कैप्टन बनाया। वो रोहित शर्मा की जगह लेंगे। इसकी पुष्टि मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कर दी है। मुंबई इंडियंस ने लिखा, ”नई शुरुआत के लिए…शुभकामनाएं, #CaptainPandya”. आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने अपनी कप्तान में मुंबई इंडियंस को पांच बार 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब दिलाया है। वो 10 सीजन में मुंबई की कप्तान कर चुके है। लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उनको कप्तान से हटाकर हार्दिक को जिम्मा सौंप दिया है।

हाल ही में हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइंटस को छोड़कर मुंबई में अपनी वापसी कर ली थी। जिसके बाद से कयास का दौर शुरू हो गया था कि उन्हें मुंबई का कप्तान बनाया जा सकता है। इससे पहले हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को एक बार आईपीएल का खिताब जिताया था। पिछले सीजन में गुजरात टाइंटस को खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि हार्दिक पांड्या आईपीएल 2015 से 2021 तक मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे थे। लेकिन आईपीएल 2022 सीजन से पहले मुंबई ने उन्हें रिटेन नहीं किया और फिर वो गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ गए थे।

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे मजूबत टीमों में से एक है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम 5 मर्ताबा आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले आईपीएल का खिताब साल 2013 में जीता था। रोहित की अगुवाई टीम पांच सबसे ज्यादा आईपीएल की ट्रॉफी उठा चुकी है। हालांकि चेन्नई भी पांच आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी है। लेकिन 10 साल बाद रोहित के युग का अंत हो गया है।

Exit mobile version