News Room Post

MI Vs SRH, IPL 2024: क्या हार्दिक पांड्या के साथ फैंस कर रहे हैं गलत?, फैंस को MI क्यों नहीं लग रही एकजुट!

नई दिल्ली। क्या हार्दिक पंड्या के साथ फैंस नाइंसाफ़ी कर रहे हैं?, क्या हार्दिक को इतना ट्रोल करना सही है ?, क्या मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में सब सही है?. आईपीएल के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी इंडियन क्रिकेटर को इस तरह से ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले आज तक कभी किसी भारतीय प्लेयर को आईपीएल  में इस तरह BOOE नहीं किया गया था। हार्दिक पांड्या को इस तरह से ट्रॉल्लिंग का सामना तब से करना पड़ रहा है, जब से मुंबई इंडिंयस ने अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया है। हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया से लेकर मैदान तक पर ट्रॉल्लिंग का सामना करना पड़ रहा है। हार्दिक जब भी मैदान पर आते हैं चाहे टॉस पर या बल्लेबाजी करने उस समय मैदान में मौजूद फैंस उन्हें BOOE करते हैं, जिसे देख सभी हैरान हैं।

हार्दिक पंड्या भारत के होनहार हरफनमौला खिलाड़ी हैं जिन्होंने कई सारे मैच अपने दम पर भारत को जिताया है, हार्दिक पांड्या भारत के कप्तान रह चुके हैं, क्या एक भारतीय खिलाड़ी के लिए फैंस का ऐसा बर्ताव सही है? . भारत के कई पूर्व खिलाड़ी भी फैंस के ऐसे बर्ताव से खुश नहीं हैं और वो भी हैरानी जता रहे हैं. सहवाग से लेकर इरफ़ान पठान तक कई पूर्व खिलाड़ियों ने फैंस से अपील की है वो ऐसा बर्ताव भारत के खिलाड़ी के साथ ना करे।

क्या मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में सब सही है?

इस आईपीएल सीजन में लगातार 2 हार के बाद कई लोग ये सवाल कर रहे हैं कि  क्या मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में सब सही है? दरअसल आईपीएल शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस के कैंप में कप्तानी को लेकर काफी विवाद पहले से ही था।  लगातार 2 हार ने जले पर नमक छिड़कने वाला काम किया है।  मुंबई के प्लेयर्स पहले की तरह फैंस को एकजुट नहीं लग रहे हैं।  फैंस का कहना है कि टीम में 2 कैंप हैं जिसकी वजह से पूरी टीम एकजुट होकर पहले की तरह परफॉर्म नहीं कर पा रही है।

SRH ने मुंबई इंडियंस के छुड़ाए छक्के

राजीव गाँधी इंटरनेशनल मैच में कल इतिहास रचा गया है।  मुंबई और हैदरबाद के बीच हुए मैच में बुधवार को SRH के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बना दिए जो आईपीएल के इतिहास का हाईएस्ट टोटल है।  रन का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम मात्र 246 रन ही बना पाई और उसे 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की इस सीजन यह लगातार 2 हार थी।

Exit mobile version