News Room Post

M.S Dhoni: धोनी के सीएसके के साथ 14 साल पूरे होने पर फैंस में जश्न का माहौल, सबसे महंगे बिके थे ‘थाला’

dhoni2

नई दिल्ली। 20 फरवरी का दिन हरेक आईपीएल फैंस और एम.एस धोनी के लिए के लिए खास रहा है। इसी दिन 2008 में पहली आईपीएल नीलामी हुई थी, और इसी साल टूर्नामेंट का डेब्यू भी हुआ था। उस समय सभी फ्रैंचाइजियों की निगाहें धोनी को ही खरीदने पर टिकी थी। फ्रैंचाइजियां उनके लिए कोई भी कीमत देने को तैयार थीं, लेकिन धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के पाले में गए थें। धोनी के लिए सीएसके ने उस साल की सर्वाधिक बोली 9.5 करोड़ रुपये की लगाई थी। इसके बाद धोनी सीएसके के लिए ही लगातार खेले, लेकिन जब 2016 और 2017 के लिए चेन्नई की टीम प्रतिबंधित हुई तो धोनी ने ये दो सीजन राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स के लिए खेले थे। 2018 में जब चेन्नई की वापसी हुई तो एक बार फिर चेन्नई की टीम में धोनी की इंट्री हुई और टीम ने उस साल का आईपीएल खिताब भी जीता था। अब धोनी का चेन्नई के साथ 14 साल का समय पूरा हो चुका है, जिसको लेकर चेन्नई ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से खुशी जाहिर की है।

चेन्नई ने अपने ऑफिसियल हैंडल पर लिखा – 7+7 ऑफ डेनकमिंग  


इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने एक और ट्वीट किया जिसमें धोनी सीटी बजाते नजर आ रहे हैं


सीएसके के एक अन्य ट्वीट में 2008 की पूरी टीम दिखाई दे रही है

Exit mobile version