News Room Post

धोनी का डांस वीडियो हुआ वायरल, साक्षी और जीवा ने यूं दिया साथ

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को आपने क्रिकेट ग्राउंड पर खिलाड़ियों के छक्के छुड़ाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने उन्हें डांस फ्लोर पर ठुमकते हुए देखा है। सोशल मीडिया (social media) पर धोनी का एक डांस वीडियो वायरल (Dance Video Viral) हो रहा है।

dhoni

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को आपने क्रिकेट ग्राउंड पर खिलाड़ियों के छक्के छुड़ाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने उन्हें डांस फ्लोर पर ठुमकते हुए देखा है। सोशल मीडिया (social media) पर धोनी का एक डांस वीडियो वायरल (Dance Video Viral) हो रहा है। जिसमें वो अपनी पत्नी साक्षी (Sakshi) और बेटी जीवा (Ziva) के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ भी डांस किया। ये वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा है।, टीम ने लिखा, ”क्या इस वीडियो को देखते हुए हम लोग खुद को मुस्कुराने से रोक सकते हैं? बिल्कुल नहीं (Definitely Not)।”

आपको बता दें कि हाल ही में आईपीएल के 13वें सीजन में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी। इस बार टीम अच्छा प्रर्दशन नहीं कर पाई। साथ ही आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई। सीएसके के आखिरी मैच में धोनी से पूछा गया था कि क्या वो आईपीएल में आखिरी बार खेलते दिख रहे हैं, तो उन्होंने जवाब में कहा था, ‘Definitely Not’, इसलिए टीम ने धोनी की वीडियो में ये कैप्शन लिखा।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब धोनी अपनी बेटी और साक्षी के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आए। इससे पहले भी तीनों को काफी बार साथ में देखा गया है। आपको बता दें कि धोनी की 5 साल की बेटी जीवा की फैन फोलोइंग भी कुछ कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके भी काफी फैन हैं। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जीवा अभी महज पांच साल की है, इंस्टाग्राम पर जीवा का आधिकारिक अकाउंट है और वो भी ब्लू टिक के साथ। इस पर जीवा की तस्वीरें और वीडियो शेयर की जाती है।

हाल ही में उनके अकांउट पर एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें जीवा फूलों के साथ खेलती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है वो पौधों के पास बैठी हैं और फूलों संग खेल रही है। इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी रावत (Sakshi Rawat) से 4 जुलाई 2010 को शादी की थी, 6 फरवरी 2015 को बेटी जीवा का जन्म हुआ था।

Exit mobile version