News Room Post

IPL 2021: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने रोहित को बताया ‘लालची’, जानिए वजह (Video)

Mahendra Singh Dhoni And Rohit Sharma

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें  धोनी सिर मुंडवाए और बौद्ध भिक्षु (Dhoni Monk Look) अवतार में नजर आ रहे हैं। उनकी ये फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई। वहीं अब धोनी के इस लुक के पीछे की वजह भी सामने आ गई है। दरअसल धोनी ने ये लुक आईपीएल ऐड के लिए किया है। धोनी का इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

दरसअल वीडियो में धोनी रोहित शर्मा को लालची कह रहे हैं। धोनी इस वीडियो में रोहित शर्मा की एक कहानी कुछ बच्चों को सुना रहे है। वीडियो में धोनी कहते है आज का टॉपिक है लालच। ‘ये कहानी है हिटमैन रोहित की। एक बार शेर के मुंह खून लग गया। पांच बार जीतने के बाद भी उसका पेट नहीं भरा। आईपीएल का नया मंत्र है, अगर लालच से जीतने की भूख बढ़ती है, तो लालच कूल है।’

आपको बता दें रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के पांच खिताब जीते हैं। गौरतलब है कि रोहित शर्मा की अगुवाई में पिछले सीजन के फाइनल में मुंबई ने दिल्ली को हराकर आईपीएल 2020 जीता था।

Exit mobile version