News Room Post

MS Dhoni: माही का दिखा अलग अंदाज, चैंपियन बनने के बाद श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ते हुए आए नजर, फैंस कर रहे तारीफ

MS Dhoni

नई दिल्ली। हाल ही में IPL 2023 की महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम कर ली। चेन्नई ने 5वीं बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। बता दें कि फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मात दी। फाइनल में चेन्नई ने गुजरात को 5 विकेट से मात दी और ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर सीएसके कप्तान एमएस धोनी की फोटो चर्चा का विषय बने हुई है। आईपीएस जीतने के बाद इस फोटो में माही का अलग ही रूप देखने को मिला है। इस फोटो में गाड़ी में बैठे हुए दिखाई दे रहे है। उनके चेहरे पर मुस्कान भी है। हालांकि आपके मन में ये प्रश्न उठ रहा होगा। कि आखिर इस फोटो पर इतनी चर्चा क्यों हो रही है। आइए आपको बताते है इस खबर में…

दरअसल माही कार में बैठकर श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ते हुए दिख रहे है। फोटो में देखा जा सकता है कि वो कार में हाथ पर श्रीमद्भगवद्गीता पकड़े हुए है। ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। धोनी की इस फोटो को देखकर क्रिकेट फैंस कमेंट कर रहे हैं और जमकर पसंद भी कर रहे हैं। धोनी को श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ता देखे फैंस काफी खुश हैं।

फैंस धोनी को फोटो साझा करते हुए अलग-अलग कमेंट भी कर रहे है। एक यूजर्स ने लिखा, श्रीमद्भगवद्गीता के साथ धोनी, जीवन में आपको केवल दो चीजों की आवश्यकता है। पहला MSD जैसा व्यक्तित्व, दूसरा Guide like Bhagavad Gita।

एक अन्य यूजर ने लिखा, मुंबई से एमएस धोनी की लेटेस्ट तस्वीर। उनके हाथों में श्रीमद्भगवद्गीता है!

बता दें कि इस आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ धोनी को घुटने में चोट लग गई थी। बावजूद इसके धोनी ने आईपीएल के इस बार के सीजन में ब्रेक नहीं लिया। वो टीम के लिए लगातार खेलते रहे। धोनी की पैर में  पट्टी लगाई हुई फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। घुटने में चोट की वजह से वो मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट होंगे और घुटने की सर्जरी भी करवाएंगे।

Exit mobile version