News Room Post

MS Dhoni’s Bike Collection: धोनी की विंटेज और एंटीक बाइक्स-कार्स का कलेक्शन देख घूम जाएगा सिर, पूर्व भारतीय खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद ने खोला राज

MS DHONI1

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी बेटी जीवा के साथ क्यूट क्यूट  फोटोज शेयर करते हैं। बीते दिनों क्रिकेटर का जन्मदिन था और सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया था। हर किसी ने दिल खोलकर धोनी की बधाई दी थी। ये बात तो सभी जानते हैं कि धोनी को बाइक्स और कार्स का बहुत शौक है, वो अपने पास एक से बढ़कर एक हाई क्लास अपडेटेड बाइक रखते हैं अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद ने धोनी का बाइक कलेक्शन देखा और वो हैरान हो गए। उन्होंने धोनी की बाइक कलेक्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है,जो आते ही छा गया है।

शोरूम से कम नहीं है धोनी का कलेक्शन

हाल ही में पूर्व भारतीय खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान धोनी ने वेंकटेश प्रसाद को अपनी बाइक्स का कलेक्शन दिखाया, जिसे देखकर पूर्व क्रिकेटर हैरान हो गए। आप भी धोनी का बाइक का कलेक्शन देखकर हैरान हो जाएंगे, आपको लगेगा कि जैसे आप किसी शोरूम में आ गए हैं। बाइक्स का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट कर वेंकटेशन ने लिखा- मैंने किसी व्यक्ति में सबसे ज्यादा पागलपन भरा जुनून देखा है। क्या कलेक्शन है… और क्या आदमी है एमएस धोनी। एक महान उपलब्धि हासिल करने वाला और उससे भी अधिक अविश्वसनीय व्यक्ति। यह उनके रांची स्थित घर में बाइक और कारों के कलेक्शन की एक झलक मात्र है। मैं बस उस आदमी से और उसके जुनून से अभिभूत हो गया।

विंटेज कारों का है कलेक्शन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी के पास ज्यादातर एंटीक और विंटेज बाइक्स और कार का कलेक्शन हैं। जिसे उन्होंने संजो कर रखा है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से साल 2020 में संन्यास ले लिया था, हाल ही उन्होंने 250वां आईपीएल मैच खेला था। खबरें आईं थी कि इस आईपीएल मैच के बाद क्रिकेटर आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं।

 

Exit mobile version