News Room Post

Neeraj Chopra Javelin Throw Event In Paris Olympic: आज जेवलिन थ्रो का गोल्ड दोबारा जीतने की कोशिश करेंगे नीरज चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक में 90 मीटर का लक्ष्य हासिल करने की रहेगी कोशिश

Neeraj Chopra Javelin Throw Event In Paris Olympic: आज भारत के खेल प्रेमियों की नजरें पेरिस ओलंपिक पर टिकी हुई हैं। इसकी वजह हैं नीरज चोपड़ा। आज रात भारतीय समय के मुताबिक रात 11.45 बजे नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स की जेवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में हिस्सा लेने वाले हैं। उनके मुकाबले 7 और खिलाड़ी रहेंगे।

neeraj

पेरिस। आज भारत के खेल प्रेमियों की नजरें पेरिस ओलंपिक पर टिकी हुई हैं। इसकी वजह हैं नीरज चोपड़ा। आज रात भारतीय समय के मुताबिक रात 11.45 बजे नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स की जेवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में हिस्सा लेने वाले हैं। उनके मुकाबले 7 और खिलाड़ी रहेंगे। पेरिस ओलंपिक के क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो में जेवलिन को 89.34 मीटर दूरी तक फेंककर फाइनल में जगह बना ली थी। क्वालिफिकेशन को पार करने के लिए 84 मीटर का मार्क रखा गया था। वहीं, पेरिस ओलंपिक की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में गए भारत के दूसरे खिलाड़ी किशोर जेना 9वें नंबर पर रहे थे। इस वजह से किशोर जेना बाहर हो गए।

नीरज चोपड़ा ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में 87.5 मीटर दूर तक भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। टोक्यो ओलंपिक की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में चेक गणराज्य के खिलाड़ियों ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए थे। अब नीरज चोपड़ा एक बार फिर जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल करने मैदान में उतरने जा रहे हैं। नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में 90 मीटर की दूरी तक जेवलिन थ्रो कर रिकॉर्ड भी बनाने की कोशिश करेंगे। सभी को उम्मीद है कि नीरज चोपड़ा इस बार भी भारत को जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल दिलाएंगे। नीरज चोपड़ा को सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान के अरशद नदीम से मिल सकती है। अरशद नदीम ने क्वालिफिकेशन में 86.59 मीटर तक जेवलिन थ्रो किया था। ये उनका सीजन का सबसे बेहतरीन जेवलिन थ्रो था।

पेरिस ओलंपिक के जेवलिन थ्रो की फाइनल स्पर्धा में नीरज चोपड़ा का मुकाबला जूलियन बेवर से भी होना है। जूलियन बेवर ने क्वालिफिकेशन राउंड में 87.76 मीटर तक जेवलिन फेंका था। वहीं, जूलियस येगो ने 85.97 मीटर तक भाला फेंककर दूसरा और वाल्डेज याकूब 85.63 मीटर दूर तक जेवलिन थ्रो कर तीसरे नंबर पर रहे थे। टोनी केरानन ने पेरिस ओलंपिक के क्वालिफिकेशन राउंड में 85.27 मीटर तक भाला फेंका था। वो चौथे नंबर पर रहे। इनके प्रदर्शन को देखा जाए, तो नीरज चोपड़ा के पास एडवांटेज है और वो इस प्रतियोगिता को जीतकर देश का नाम फिर रोशन कर सकते हैं।

Exit mobile version