News Room Post

जानिए आशीष नेहरा ने धोनी और रोहित में से किसे IPL का बेस्ट कप्तान बताया

Ashish Nehra

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा खिताब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं और वह सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल के ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल कप्तान माना है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है जबकि रोहित ने मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड चार बार आईपीएल खिताब जिताया है।

नेहरा ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, ” महान कप्तान के लिए मेरी पसंद महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिनकी कप्तानी में मैंने ज्यादातर मैच खेले, चाहे भारतीय क्रिकेट टीम में हो या फिर आईपीएल की टीम। मैंने रोहित शर्मा की कप्तानी में नहीं खेला है इसी वजह से एमएस धोनी। ”

एमएस धोनी की शानदार कप्तानी में चेन्नई की टीम ने आईपीएल की ट्रॉफी तीन बार जीती है। साल 2010 और 2011 में लगातार चेन्नई ने यह खिताब जीता था। 2016 और 2017 में टीम पर प्रतिबंध लगाया गया था। दो साल बाद धमाकेदार वापसी करते हुए 2018 में धोनी की बेहतरीन कप्तानी में टीम ने वापस से खिताब पर कब्जा जमाया।

वहीं मुंबई की टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2013, 2015, 2017 और फिर 2019 में यह ट्रॉफी जीती है। इन चार में से आखिरी दो फाइनल बेहद रोमांच तरीके से जीते। 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स और 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1 रन से जीत हासिल की थी।

Exit mobile version